फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adipurush: धांसू अंदाज में आया 'आदिपुरुष' का दूसरा ट्रेलर, जानकी को लाने के लिए हुंकार भरते दिखे राघव

Tue, 06 Jun 2023 09:13 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक्शन से भरपूर 'आदिपुरुष' के ट्रेलर में राघव अपनी जानकी को लंका से लाने के लिए निकलते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक 'आदिपुरुष' की रिलीज का इंतजार फैंस पिछले काफी समय से कर रहे हैं। पिछले दिनों रिलीज हुए पहले ट्रेलर में जहां राघव और जानकी के प्यार और विश्वास की झलक फैंस के सामने रखी गई थी, वहीं आज फिल्म का दूसरा ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। एक्शन से भरपूर इस ट्रेलर में राघव अपनी जानकी को लंका से लाने के लिए निकलते दिखाई दे रहे हैं। यानी ट्रेलर में राघव और शिव भक्त रावण के बीच हुआ युद्ध दिखाया गया है। ओम राउत निर्देशित इस फिल्म के दूसरे ट्रेलर से 'आदिपुरुष' की रिलीज का शंखनाद हो गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

आदिपुरुष - फोटो : social media
अधर्म का विध्वंस करने निकले राघव
अलौकिक दृश्यों और प्रभास के चेहरे पर मन को मोहने वाली शांति, आंखों में अपनी सिया को वापस लाने की चमक और रावण का विनाश करने की दृढ़ इच्छा के साथ 'आदिपुरुष' का दूसरा और अंतिम ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। लगभग 2:30 मिनट के इस ट्रेलर में भरपूर एक्शन दिखाया गया है। अपने राघव के कदम से कदम मिलाकर चलने वाली वानर सेना का रावण के राक्षसों पर भारी पड़ती नजर आ रही है। इस ट्रेलर में महाकाव्य के बहुत से अध्यायों को संक्षिप्त में दिखाया गया है।

आंशिक रूप से दिखा रावण का दशानन अवतार - फोटो : youtube
दिखी 10 सिर वाले रावण की झलक 
ट्रेलर की शुरुआत माता सीता के लक्ष्मण रेखा पार करने से होती है। मां जानकी को वहां से कैद कर अपने साथ ले जाने के बाद रावण ने जो गलती की उसकी सजा देने राघव के साथ उनकी पूरी वानर सेना हुंकार भरते हुए आगे बढ़ती है। हनुमान की शक्ति के चित्रण से लेकर वानरों की बलशाली सेना तक इस वीडियो में ओम राउत ने हर किरदार की थोड़ी-थोड़ी झलक दिखाई है। रावण का गरजना और अपने दशावतार में आना भी स्क्रीन पर काबिले तारीफ लगता है। हालांकि, यह सिर्फ आंशिक रूप से दर्शकों के सामने रखा गया। अंत भगवान राम के रावण की ओर छोड़े गए तीर से होता है।  
विज्ञापन

आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस दिन पर्दे पर आएगी फिल्म
राम-रावण युद्ध की झलक दिखाने के बाद इस ट्रेलर से फिल्म की रिलीज की उल्टी गिनती भी शुरू हो गई है। बता दें, ओम राउत निर्देशित यह फिल्म 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 'आदिपुरुष' संस्कृत महाकाव्य रामायण पर आधारित है। यह फिल्म 600 करोड़ रुपये के बड़े बजट में बनी है। इस भारतीय पौराणिक फिल्म में साउथ सुपरस्टार प्रभास भगवान राम के रूप में, कृति सेनन माता सीता यानी जानकी के रूप में, सनी सिंह लक्ष्मण के रूप में, सैफ अली खान रावण के रूप में और देवदत्त नागे महाबली हनुमान के रूप में नजर आने वाले हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें