'बिग बॉस ओटीटी 2' को लेकर जब से चर्चा शुरू हुई है, तभी से इसके फैंस इसके आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में कंटेस्टेंट्स की क्लास लगना तय है। इसका नया टीजर सामने आया है।
बॉलीवुड के मशहूर सुपरस्टार सलमान खान उन फिल्मी सितारों में से एक हैं, जिन्होंने टेलीविजन की दुनिया में कदम रखते ही अपार सफलता हासिल की। हिंदी सिनेमा के भाईजान ने भारतीय टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो 'बिग बॉस' के होस्ट के रूप में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की। हालांकि, जब फेमस शो को अपना डिजिटल वर्जन 'बिग बॉस ओटीटी' मिला, तो सलमान खान इसके पहले सीजन का हिस्सा नहीं थे। लेकिन अब वो इसका दूसरा सीजन होस्ट करेंगे और इसका नया प्रोमो आ गया है।
जियो सिनेमा के इंस्टाग्राम हैंडल से 'बिग बॉस ओटीटी 2' का नया टीजर शेयर किया गया है। क्लिप में सलमान खान कहते हैं, "इस बार इतनी लगेगी कि आपकी मदद लगेगी।" इसके बाद वह 'लगी बजी' गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो देखकर ये माना जा रहा है कि, इस बार बीबी हाउस में कंटेस्टेंट्स को संभलकर रहना पड़ेगा, वरना उनकी फुल क्लास लगेगी।
इस साल 'बिग बॉस ओटीटी 2' जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगा और वह भी फ्री में। 17 जून 2023 से आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। बता दें कि 'बिग बॉस ओटीटी' का पहला पार्ट फिल्म मेकर करण जौहर ने होस्ट किया था। लोगों को करण की होस्टिंग पसंद तो आई थी, लेकिन सलमान खान के मुकाबले कम। खैर, अब सलमान ने दूसरे सीजन में करण को रिप्लेस कर दिया और होस्टिंग की कमान खुद संभाल ली है।
शो के कंटेस्टेंट लिस्ट की बात करे तो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में इंडस्ट्री के कई नामी सितारे दिखाई देंगे। 'बिग बॉस' हाउस में कैद होने वाले सितारों की लिस्ट में आदित्य नारायण, पूनम पांडे, अंजलि अरोड़ा, पूजा गौर, आवेज दरबार, अनुराग डोभाल, पलक पुरसवानी, केविन अल्मासिफर और महेश पुजारी के नाम सामने आ रहे हैं। खैर, कन्फर्म लिस्ट सामने आने के बाद ही पता चलेगा कि इस बार कौन-कौन से सितारे कॉन्ट्रोवर्शियल शो का हिस्सा रहेंगे।
यह भी पढ़ें: दिव्या ने ली वरुण सूद संग ब्रेकअप की जिम्मेदारी, बोलीं- मेरी वजह से हुआ...अचानक फैसला लिया