निर्देशक ओम राउत की अपकमिंग फिल्म 'आदिपुरुष' का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में प्रभास, सैफ अली खान, कृति सेनन और सनी सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। बता दें कि कुछ समय पहले इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया था। वहीं आज इसका टीजर रिलीज कर दिया गया है। अयोध्या से जारी किए गए फिल्म के टीजर के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए फिल्म के हीरो प्रभास, हीरोइन कृति सेनन और निर्देशक ओम राउत भी अयोध्या पहुंचे हैं।