अयोध्या में रामलला के दर पर आदिपुरुष की टीम
- फोटो : अमर उजाला, अयोध्या
आदिपुरुष एक पैन इंडिया रिलीज फिल्म है, जिसे हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में प्रभास प्रभु श्री राम की भूमिका में हैं, कृति सीता बनी हैं, सनी लक्ष्मण और सैफ अली खान रावण का किरदार निभाने वाले हैं। फिल्म का डायरेक्शन ओम राउत ने किया है, जो अब तक तान्हा जी और सिटी ऑफ गोल्ड जैसी फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं।