इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक ओम राउत 'आदिपुरुष' की रिलीज की उल्टी गिनती अब शुरू हो गई है। टीजर के बाद जन्मे विवादों के शांत होने के बाद अब फिल्म 16 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म में जहां एक ओर प्रभास, कृति सेनन, सनी सिंह जैसे कलाकार मौजूद हैं। वहीं 'आदिपुरुष' में इनके अलावा भी एक किरदार है, जो फिल्म की जान है। हम बात कर रहे हैं 'आदिपुरुष' में प्रभास को आवाज देने वाले अभिनेता शरद केलकर की। 'बाहुबली' में प्रभास को आवाज देकर उनके किरदार को और दमदार बनाने वाले शरद केलकर ने हाल ही में 'आदिपुरुष' के बारे में खुलकर बात की है। अभिनेता ने फिल्म की तारीफ में कसीदे पढ़ते हुए बहुत कुछ कहा है।