आदिपुरुष
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान स्टारर 'आदिपुरुष' की रिलीज को लेकर एक बहुत बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। यह अपडेट उन लोगों के लिए थोड़ा निराश करने वाला हो सकता है, जो 'आदिपुरुष' के 'आईमैक्स' में रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे। दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ओम राउत निर्देशित 'आदिपुरुष' आईमैक्स में रिलीज नहीं होगी। मेकर्स ने 'आदिपुरुष' को रिलीज करने की प्रारंभिक योजना न केवल 2डी और 3डी संस्करणों में थी बल्कि आईमैक्स में भी रिलीज करने की थी। हालांकि, बाद में इस योजना को बाद में बदल दिया गया। एक सूत्र के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि, 'आदिपुरुष यकीनन भारत में बनी अब तक की सबसे भव्य फिल्म है। निर्माताओं ने महसूस किया कि यही बहुत है कि इसे आईमैक्स स्क्रीन पर रिलीज किया जाए।'