फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan-Rajinikanth: 32 साल बाद जमेगी रजनीकांत-बिग बी की जोड़ी, इस फिल्म में मचाएंगे धमाल

Sat, 10 Jun 2023 05:40 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन-रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन और रजनीकांत दोनों सिनेमा की दिग्गज हस्तियां हैं। दोनों की जबर्दस्त फैन फॉलोइंग है। 'हम', 'अंधा कानून' और 'गिरफ्तार' जैसी फिल्मों में दोनों काम कर चुके हैं। हालांकि, पिछले तीन दशक में दोनों के रास्ते नहीं मिले हैं। अब खबर है कि एक बार फिर दोनों पर्दे पर साथ नजर आ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने साथ में एक फिल्म साइन की है।  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रजनीकांत और अमिताभ बच्चन करीब 32 साल बाद साथ काम करने जा रहे हैं। 'जेलर' और 'लाल सलाम' की शूटिंग के बाद रजनीकांत निर्देशक टी.जे. ग्नानवेल की 'जय भीम' पर काम शुरू करेंगे। यह रजनीकांत की 170वीं फिल्म है। फिलहाल इसे 'थलाइवर 170' कहा जा रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
कहा जा रहा है कि 'थलाइवर 170' में अमिताभ बच्चन अहम रोल में नजर आएंगे। खबरों के मुताबिक पहले यह प्रोजेक्ट 'पोन्नियिन सेल्वन' के एक्टर चियान विक्रम को ऑफर किया गया था। मगर, अब रजनीकांत और अमिताभ बच्चन नजर आएंगे।
Mika Singh: आलीशान घर में राजाओं सी जिंदगी जीते हैं मीका सिंह, महंगी गाड़ियों का भी शौक, नेटवर्थ उड़ा देगी होश

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
'थलाइवर 170' की शूटिंग इस साल के आखिर तक शुरू होगी। अमिताभ बच्चन फिलहाल 'सेक्शन 84' की शूटिंग में बिजी हैं। रिभु दासगुप्ता निर्देशित यह एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है। फिल्म 'सेक्शन 84' के अलावा अमिताभ बच्चन के पास 'प्रोजेक्ट के' भी है।
Saharasri: केरल स्टोरी के बाद सुब्रत रॉय की बायोपिक का निर्देशन करेंगे सुदीप्तो सेन, सहाराश्री का पोस्टर रिलीज
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'सेक्शन 84' में प्रभास और दीपिका पादुकोण अहम रोल में नजर आएंगे। बता दें कि 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग के दौरान ही अमिताभ बच्चन हादसे का शिकार हो गए थे और उनकी पसलियों में चोट आई थी। इसके अलावा बिग बी टाइगर श्रॉफ अभिनीत 'गणपत-पार्ट 1' में भी नजर आएंगे, जो इस साल के आखिर तक रिलीज होगी।
Animal: हो जाइए तैयार! इस दिन रिलीज होगा रणबीर कपूर की 'एनिमल' का प्री-टीजर, मेकर्स ने किया एलान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें