फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adipurush: आदिपुरुष को लेकर सोशल मीडिया पर चल रहीं ये अफवाहें, मेकर्स ने जारी किया फ्रॉड अलर्ट

Mon, 12 Jun 2023 07:51 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म आदिपुरुष इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। जब से इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है, तब से फैंस इसको लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। वहीं फिल्म का टीजर आने के बाद से ही इसपर लोगों ने इसपर सवालिया निशान लगाने शुरू कर दिए हैं। कभी हनुमान जी के लुक पर सवाल उठे तो कभी रावण पर। आखिरकार मेकर्स ने बाद में उसमें कुछ जरूरी बदलाव करते दिया है और अब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 
विज्ञापन

2 of 5
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बीते दिनों खबर आई थी कि मेकर्स ने इस बात की घोषणा की थी कि हर थिएटर में हनुमान जी के लिए एक सीट रिजर्व रखी जाएगी। इसके बाद सोशल मीडिया पर ऐसी भी खबरें हैं कि जिसे भी उस सीट के पड़ोस वाली सीट पर बैठना होगा उसे ज्यादा रकम चुकानी होगी। इसपर टी-सीरीज ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है और इन दावों में कितनी सच्चाई है इस बात का खुलासा किया है। 

इसे भी पढ़ें- Shabana Azmi-Jaya Bachchan: शबाना आजमी-जया के बीच हुई पक्की यारी, एक-दूजे की खूबियां गिनाती आईं नजर
विज्ञापन

3 of 5
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
टी-सीरीज ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा, फ्रॉड अलर्ट... आदिपुरुष की टिकट की किमत को लेकर मीडिया में कुछ भ्रामक रिपोर्ट्स चल रही हैं। हम यह साफ करना चाहते हैं कि हनुमान जी के लिए रिजर्व सीट की बगल वाली सीट के रेट में कोई फर्क नहीं होगा। टी-सीरीज की तरफ से आगे लिखा गया, “गलत खबरों में ना पड़ें... जय श्री राम।'

4 of 5
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि आदिपुरुष को लेकर एकवांस बुकिंग भी चालू हो गई है। इसको लेकर यह भी खबर आ रही है कि पहले दिन की एडवांस बुकिंग में फिल्म ने करीब एक करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं राम चरण, रणबीर कपूर और अभिषेक अग्रवाल ने इस बात की घोषणा की थी वह इस फिल्म के 10,000 टिकट खरीदकर बांटेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म आदिपुरुष को अपने प्रमोशन के दौरान भी काफी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में फिल्म की लीड एक्ट्रेस कृति सेनन तिरुपति मंदिर दर्शन के लिए गई थीं जहां ओम राउत के उन्हें किस करने को लेकर भी बवाल मच गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें