फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adipurush: 'फिल्म में टीजर के अलावा भी बहुत कुछ...', आदिपुरुष की आलोचना करने वालों पर फूटा कृति सेनन का गुस्सा

Sat, 19 Nov 2022 03:47 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कृति सेनन और आदिपुरुष टीम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
क्या आपको ओम राउत के निर्देशिन में बन रही 'आदिपुरुष' का टीजर याद है? हां, प्रभास और सैफ अली खान की फिल्म का वही टीजर जो 2 अक्तूबर को अयोध्या में रिलीज हुआ था। यदि आपको टीजर याद है तो उस पर मचा बवाल भी याद होगा! जब फिल्म में इस्तेमाल किए गए वीएफएक्स की आलोचना हुई थी। मीम्स बनाए गए थे। सोशल मीडिया पर मेकर्स के बारे में बहुत कुछ लिखा गया था। अब इस पूरे बवाल पर कृति सेनन ने अपना रिएक्शन दिया है।
विज्ञापन

2 of 4
आदिपुरुष के निर्देशक ओम राउत - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, अपनी अपकमिंग फिल्म 'भेड़िया' के प्रमोशन के दौरान जब कृति से 'आदिपुरुष' के बारे में पूछा गया तब अभिनेत्री ने कहा, “यह एक ऐसी फिल्म है जिस पर हम सभी को बहुत गर्व है। मेरे निर्देशक ओम राउत ने अपने द्वारा जारी किए गए नोट में भी इस बात का उल्लेख किया था। यह हमारे इतिहास का एक हिस्सा है और अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसे सही और सर्वोत्तम संभव तरीके से पेश करने की जरूरत है, ओम राउत ने भी इसी बात को ध्यान में रखा है।"
विज्ञापन

3 of 4
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री ने जोर देते हुए कहा, 'फिल्म सिर्फ टीजर के बारे में नहीं है बल्कि इसमें और भी बहुत कुछ है। अभी तो सिर्फ एक मिनट 35 सेकंड का टीजर सामने आया। फिल्म में और भी बहुत कुछ है। हम सभी अपना बेस्ट शॉट देने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि यह हमारे इतिहास को जानने का, हमारे धर्म को विश्व स्तर पर लाने का एक अवसर है।"
विज्ञापन

4 of 4
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि पहले 'आदिपुरुष' अगले साल जनवरी में रिलीज होने वाली थी। हालांकि, मेकर्स ने हाल ही में इसकी रिलीज टाल दी। अब यह फिल्म 16 जून, 2023 को रिलीज होगी। मेकर्स ने नोट जारी कर कहा कि उन्हें फिल्म को बेहत तरीके से पेश करने के लिए थोड़ा और समय चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें