फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adipurush: कंगना रणौत ने लगाई आदिपुरुष की क्लास? बोलीं- 'राम का नाम बदनाम न करो'

Sat, 17 Jun 2023 10:10 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कंगना रणौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ ऐसा साझा किया है, जिसे देखकर लोग कयास लगा रहे हैं कि उन्होंने ओम राउत की फिल्म 'आदिपुरुष' पर निशाना साधा है। 
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत-आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया
ओम राउत की बिग बजट फिल्म 'आदिपुरुष' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। हालांकि, यह अपनी रिलीज के बाद और ज्यादा विवादों में घिर गई है। प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान स्टारर इस मूवी के डायलॉग और सीन पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। साथ ही इसके बायकॉट की मांग भी तेज हो गई है। न सिर्फ नेटिजन्स बल्कि मनोरंजन जगत के सितारे भी 'आदिपुरुष' पर भड़कते नजर आए हैं। इसी लिस्ट में एक नाम कंगना रणौत का भी जुड़ रहा है। यूं तो एक्ट्रेस ने साफ तौर पर फिल्म को लेकर कुछ भी नहीं कहा है, लेकिन उनका सोशल मीडिया पोस्ट इसकी ओर इशारा कर रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री की पंगा क्वीन यानी कंगना रणौत यूं तो अपने बेबाक बोल के लिए जानी जाती हैं, लेकिन इस बार एक्ट्रेस ने ओम राउत की फिल्म 'आदिपुरुष' का नाम लिए बिना ही इस पर निशाना साधा है। कंगना रणौत ने मूवी पर कटाक्ष करने के लिए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी का सहारा लिया है। एक्ट्रेस ने इस बार शब्दों का इस्तेमाल न कर गाने को अपना हथियार बनाया है। 
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
'आदिपुरुष' की रिलीज के बाद कंगना रणौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भगवान राम, सीता, हनुमान और लक्ष्मण की कुछ तस्वीरें साझा कीं। इन फोटोज को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा' का गाना 'राम का नाम बदनाम ना करो' लगाया। इसी को देखकर फैंस मान रहे हैं कि धाकड़ एक्ट्रेस ने इसके जरिए 'आदिपुरुष' के मेकर्स की क्लास लगाई है। 

Karishma Tanna: टाइपकास्ट होने पर छलका करिश्मा का दर्द, बोलीं-सबने मेरे अंदर के कलाकार को देखना बंद कर दिया था

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'आदिपुरुष' अपनी रिलीज के बाद से ही विवादों में है। इसमें रावण के लुक से लेकर हनुमान के डायलॉग तक पर सवाल उठाए जा रहे हैं। साथ ही लोग इस पर श्रीराम की कहानी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। आरोप है कि मूवी में रामायण के किरदारों और सीन को गलत तरीके से दर्शाया गया है, जो हिंदू धर्म की आस्थाओं को ठेस पहुंचाता है। 

OMG 2: अक्षय कुमार की फिल्म 'ओह माय गॉड 2' के टीजर पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब देखने को मिलेगी कहानी की झलक?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, कंगना रणौत की बात करें तो वह बतौर निर्माता इन दिनों फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म में अवनीत कौर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा कंगना की पाइपलाइन में 'इमरजेंसी' और 'तेजस' जैसी फिल्में भी हैं। साथ ही एक्ट्रेस 'चंद्रमुखी 2' से जुड़ने की खबरों को लेकर भी लाइमलाइट बटोर रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें