ओम राउत के निर्देशन में बन रही फिल्म 'आदिपुरुष' पर विवाद बढ़ता जा रहा है। 2 अक्तूबर को बेहद ही ग्रैंड तरीके से इस फिल्म का टीजर राम नगरी अयोध्या में रिलीज किया गया। लेकिन इस टीजर में 'रावण' बने सैफ अली खान का लुक लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। इतना ही नहीं, टीजर में सैफ एक भयानक पक्षी पर बैठकर हवा में उड़ते हुए भी नजर आए थे, जिस पर बवाल हो रहा है। वहीं, अब इस पूरे विवाद पर निर्देशक ओम राउत और फिल्म के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर ने बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि हमने इस फिल्म में दिखाने की कोशिश की है कि आज के समय में राक्षस कैसे दिखते हैं।