आदिपुरुष
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘आदिपुरुष’ को टूडी, थ्रीडी, थ्रीडी आईमैक्स आदि फॉर्मेट में एक साथ दर्जन भर भारतीय भाषाओं में रिलीज करने की तैयारी चल रही है। फिल्म को हिंदी और तेलुगू में बनाया गया है। इसके अलावा फिल्म को तमिल, कन्नड़, मलयालम, मराठी, बांग्ला और उड़िया अंग्रेजी, चीनी, भासा , कोरियाई, जापानी व अन्य भाषाओं में डब करके यह फिल्म 12 जनवरी 2023 को रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान के अलावा सनी सिंह, वत्सल सेठ, देवदत्त नागे की मुख्य भूमिका है।