टेलीविजन अभिनेत्री राखी सावंत इन दिनों अपनी शादी और पति आदिल खान को लेकर खूब चर्चा बटोर रही हैं। पांच फरवरी 2023 को राखी सावंत ने आदिल खान दुर्रानी के खिलाफ मारपीट, दहेज प्रताड़ना, धोखाधड़ी, मारपीट और कई गंभीर आरोप लगाए। इन आरोपों के बाद पुलिस ने सात फरवरी को आदिल खान को 12 दिन की न्यायिक हिरासत में लिया था। अब एक बार फिर आदिल खान की पुलिस कस्टडी बढ़ गई है। कोर्ट की सुनवाई के बाद राखी सावंत ने मीडिया से बातचीत भी की।