राखी सावंत पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जहां एक तरफ अभिनेत्री की मां ट्यूमर के कारण किसी को भी पहचान नहीं पा रही हैं, वहीं दूसरी तरफ राखी के शौहर आदिल और उनके बीच पिछले काफी दिनों से कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। बीते दिनों राखी द्वारा किए गए उनकी शादी के शॉकिंग खुलासे के बाद जहां आदिल ने निकाह को बड़ी मुश्किल से स्वीकारा था। वहीं आज ही खबर आई थी कि राखी प्रेग्नेंट थीं, लेकिन उनका मिसकैरेज हो गया है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह मीडिया को खुद राखी ने बताया है, लेकिन अब उनके पति आदिल ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट किया है, जिसे देख साफ हो गया है कि एक बार फिर मियां-बीवी में एक बार फिर ठन ने वाली है। चलिए जानते हैं आखिर आदिल ने ऐसा क्या पोस्ट किया है...