फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्च्ड: फिल्म में बोल्ड सीन देने से पहले आदिल-राधिका ने पूछे थे ये सवाल, अब हुआ खुलासा

Wed, 02 Jun 2021 09:38 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आदिल हुसैन और राधिका आप्टे - फोटो : Instagram
एक्ट्रेस राधिका आप्टे बॉलीवुड की बोल्ड अभिनेत्रियों में शुमार हैं। फिल्मों में उनके किरदार और बोल्ड सीन्स हमेशा सुर्खियों में छा जाते हैं। राधिका आप्टे कहती हैं कि वो कोई भी किरदार निभाने से नहीं कतराती और यही वजह है कि एक्ट्रेस हर किरदार को बखूबी निभाती हैं। साल 2016 में आई फिल्म 'पार्च्ड' में राधिका आप्टे ने आदिल हुसैन के साथ इंटीमेट सीन दिए थे और अब फिल्म के हॉट सीन को लेकर कुछ खास बातें सामने आई हैं।  इस बोल्ड सीन करने से पहले आदिल और राधिका ने एक-दूसरे से क्या सवाल पूछा था, इस बात का खुलासा हुआ है।

आदिल हुसैन का था कैमियो रोल
लीना यादव द्वारा निर्देशित फिल्म में आदिल हुसैन ने दमदार गेस्ट एपीयरेंस दी थी। उन्होंने राधिका आप्टे के साथ बोल्ड सीन दिया था। हाल ही में इस सीन को लेकर आदिल हुसैन ने एक इंटरव्यू में कुछ बातें कही है। आदिल हुसैन ने इस सीन को करने से पहले एक्ट्रेस से पूछा था कि तुम्हारे ब्वॉयफ्रेंड के बारे में क्या? जिसके जवाब में राधिका ने कहा था, वो शादीशुदा है। इसके बाद राधिका ने एक्टर से भी ऐसा ही सवाल किया था और इसके जवाब में आदिल ने भी अपना जवाब दिया था।
विज्ञापन

2 of 5
राधिका आप्टे और आदिल हुसैन का इंटीमेट सीन
राधिका ने आदिल हुसैन से पूछा था, 'आपकी पत्नी का क्या?' जिसके जवाब में एक्टर ने कहा था, 'कोई दिक्कत नहीं है।' एक्टर आदिल बोल्ड सीन पर पत्नी के रिएक्शन के बारे में कहते हैं, 'उसने कहा था कि उसे उम्मीद है मैं ये अच्छा करूंगा। मेरी पत्नी मेरे पेशे की इज्जत करती है और उसे मेरी संवेदनशीलता पर पूरा भरोसा है। हम दोनों एक-दूसरे को थिएटर के शुरुआती दिनों से जानते हैं और वो जानती है मैं एक एक्टर हूं।' बता दें, इससे पहले मैगजीन ग्राजिया से राधिका ने पार्च्ड पर बात करते हुए कहा था, 'मुझे वाकई एक ऐसे रोल की जरूरत थी। क्योंकि जब आप बॉलीवुड में होते हैं तो आपको हर वक्त बताया जाता है कि अपनी बॉडी के साथ क्या करो और मैं हमेशा ये मेनटेन रखती हूं कि मैं अपने चेहरे और बॉडी के साथ कभी कुछ ना करुं।'
विज्ञापन

3 of 5
राधिका आप्टे
इसके अलावा राधिका आप्टे ने कई और फिल्मों में भी बोल्ड सीन्स दिए थे। राधिका ने बताया था कि एक फिल्म का वीडियो क्लिप वायरल हो गया था और उनका उस दौरान घर से निकलना भी मुश्किल हो गया था। यह वीडियो फिल्म 'मैडली' की एक कहानी 'क्लीन शेवेन' के एक सीन का था। ये फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। 

4 of 5
राधिका आप्टे
राधिका ने एक इंटरव्यू में चार साल पुराने वीडियो लीक पर बात करते हुए कहा था, 'जब मैं क्लीन शेवन की शूटिंग कर रही थी तब मेरी एक न्यूड क्लिप लीक हो गई थी। मुझे सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था। आलम ये था कि मैं चार दिनों तक घर से बाहर नहीं निकल सकी थी।' राधिका ने आगे कहा था, 'सिर्फ मीडिया ही मेरे बारे में ऐसा कुछ नहीं लिख रहा था बल्कि मेरे ड्राइवर, वॉचमैन और स्टाइलिस्ट के ड्राइवर मुझे उस वीडियो क्लिप और वायरल हुई तस्वीरों से पहचानने लगे थे। ये हिला देने वाली घटना थी। मेरे पास बोलने के लिए कुछ नहीं था। मुझे नहीं लगता है कि ऐसे मामलों में कोई भी आदमी इसे नजरअंदाज करने के अलावा कुछ कर सकता है। कुछ भी करना आपके वक्त की बर्बादी होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राधिका आप्टे - फोटो : इंस्टाग्राम
राधिका ने कहा था, 'इसलिए जब मैंने फिल्म 'पार्च्ड' के लिए कपड़े उतारे तो मुझे ऐसा लगा कि कुछ भी छिपाने को बाकी नहीं रह गया है। फिल्म में न्यूड सीन देना मेरे लिए आसान नहीं था क्योंकि उस समय मैं खुद अपनी बॉडी इमेज से जूझ रही थी। इसलिए स्क्रीन पर न्यूड होना थोड़ा डरावना था। अब मैं ऐसे सीन कहीं भी कर सकती हूं।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें