फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान के शो बिग बॉस के ऑफर पर बोले अध्ययन सुमन, 'दुनिया का अंत होगा तो भी वहां नहीं जाऊंगा'

Wed, 15 Jul 2020 06:18 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
अध्ययन सुमन, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन टीवी के रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 14वें सीजन का हिस्सा नहीं होंगे। खबरों की दुनिया में आज सुबह से खुद को बिग बॉस का हिस्सा होने की चल रही खबर को उन्होंने एक अफवाह बता दिया है। उन्होंने कहा कि अगर दुनिया का अंत भी नजदीक आ जाए तो भी वह बिग बॉस में जाना पसंद नहीं करेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
अध्ययन सुमन - फोटो : सोशल मीडिया
अध्ययन सुमन पिछले कुछ समय से अपने पिता शेखर सुमन के साथ अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले में आवाज उठाने को लेकर सुर्खियों में हैं। वह अपने पिता के साथ मिलकर सुशांत के मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने अपने उस वक्त के बारे में भी खुलासा किया है जब वह कुछ नकारात्मक खबरों के चलते दुनिया से कट गए थे। उनको लेकर बुधवार को ही खबर आई थी कि वह अभिनेत्री निया शर्मा और टीवी अभिनेता विवियन डीसेना के साथ बिग बॉस के 14वें सीजन का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन

3 of 5
अध्ययन सुमन - फोटो : सोशल मीडिया
इन खबरों को अध्ययन ने झूठा करार दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, 'मेरे बिग बॉस का हिस्सा होने वाली खबर झूठी है। धन्यवाद लेकिन मुझे नहीं चाहिए। यह कहने में अपमानजनक सा लगता है।' साथ ही उन्होंने चैनल से दरख्वास्त की है कि कृपया इस खबर को लोगों की नजर में साफ करें। एक कमेंट का जवाब देते हुए अध्ययन ने ये भी लिखा, 'अगर यह दुनिया का अंत भी होता तो भी मैं बिग बॉस में कभी नहीं जाता। यह मेरा लक्ष्य नहीं है।'

4 of 5
सलमान खान - फोटो : कलर्स टीवी
खबरों के अनुसार हिंदी सिनेमा के दबंग अभिनेता सलमान खान टीवी पर लड़ाई झगड़ा करवाने वाले रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 14वें सीजन की शूटिंग सितंबर से शुरू करने वाले हैं। हालांकि अमर उजाला ने जब इस खबर की पुष्टि के लिए चैनल के प्रवक्ता से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि यह सब चीजों पर अभी आधिकारिक मुहर नहीं लगी है। अभी समय बहुत है और चीजें तो अंतिम क्षण में भी बदल सकती हैं। इसलिए कौन शो का हिस्सा होगा और कौन नहीं? और यह शो कब शुरू होगा? यह अभी से बता पाना तो मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 13 - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस का पिछला सीजन बहुत ही उठापटक भरा रहा है। शो में वर्षों पुराने कई नियम तोड़े गए। साथ ही खूब गाली गलौज भी हुई हैं। कभी-कभी तो नौबत यहां तक आई कि दो लोगों में हाथापाई और धक्का-मुक्की भी हुई। इन सभी चीजों के चलते पिछला सीजन सबसे ज्यादा चर्चाओं में रहने वाला रहा। अंत में इस पूरी लड़ाई के विजेता टीवी और फिल्मों के जाने-माने चेहरे सिद्धार्थ शुक्ला रहे। हालांकि, उनकी जीत को लेकर भी चैनल पर पक्षपात जैसे आरोप खूब लगाए गए हैं। अब इस नए सीजन को भी पिछले से भी ज्यादा चर्चित बनाने के लिए निर्माता कुछ बड़े-बड़े कलाकारों को शामिल करने की योजना बना रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें