फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड सितारों के बढ़ते बिजली के बिल पर अब कंपनी ने दी सफाई, बताया इस वजह से आया ज्यादा बिल

Mon, 29 Jun 2020 09:19 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू और रेणुका शहाणे हाल ही में अपने घर के बिजली के बिल को देखकर हैरान हो गईं। इस बात का खुलासा दोनों अभिनेत्रियों ने सोशल मीडिया के जरिए किया था। तापसी पन्नू और रेणुका शहाणे ने बिजली कंपनी अडानी इलेक्ट्रिक ग्रुप पर सोशल मीडिया के जरिए जमकर गुस्सा भी निकाला था। अब इस पूरे मामले अडानी इलेक्ट्रिक ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन

2 of 5
रेणुका शहाणे - फोटो : सोशल मीडिया
अडानी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड ने इस पूरे मामले में कहा है कि यह बढ़ा हुआ बिल फिजिकल मीटर रीडिंग दोबारा शुरू करने की वजह से आया है। अडानी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड ने कहा, 'हमने फिजिकल मीटर रीडिंग फिर से शुरू कर दी है जिसे मार्च महीने से कुछ समय के लिए कोविड-19 की वजह से रोक दिया गया था। पिछले तीन महीनों दिसंबर, जनवरी और फरवरी ठंड के महीने होने की वजह से बिल औसत आधार पर तैयार किए गए थे और यह काफी कम थे।'
विज्ञापन

3 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया
कंपनी ने अपनी सफाई में आगे कहा, 'गर्मी की वजह से अप्रैल, मई और जून में बिजली की खपत और इस्तेमाल ज्यादा किया गया है। साथ ही लोग लॉकडाउन और वर्क फ्रॉम होम की वजह से भी बिजली का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं। अब ग्राहकों को उचित टैरिफ स्लैब लाभ के साथ उनके वास्तविक खपत के आधार पर बिल मिलना शुरु हो जाएंगा। एमईआरसी के दिशानिर्देशों के अनुसार पिछली अवधि के लिए बिल की राशि का हिसाब किया जाएगा।'

4 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आपको बता दें कि अभिनेत्री तापसी पन्नू के घर का बिजली का बिल 36 हजार रुपये आया है। ट्विटर पर बिल की रशीद साझा करते हुए तापसी पन्नू ने लिखा था, 'तापसी पन्नू ने अपने ट्वीट में लिखा, 'तीन महीने ही लॉकडाउन के हुए हैं, और मैं यह सोच रही हूं कि ऐसे कौन से उपकरण मैंने इस्तेमाल कर लिए या खरीदें हैं कि इतना बढ़ा हुआ बिल आ रहा है। आप किस तरह बिजली का बिल बना रहे हैं?' 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रेणुका शहाणे - फोटो : सोशल मीडिया
तापसी पन्नू के अलावा अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने एक ट्वीट के द्वारा बताया है कि उनका बिजली का बिल काफी ज्यादा आया है। उन्होंने लिखा, 'मेरा बिजली का बिल मई 8 को 5510 रुपये आया, वहीं जून में मेरा बिल 29,700 रुपये आया। उस बिल में आपने मई और जून दोनों का जोड़ दिया। लेकिन आपने उस बिल में मेरा मई का बिल 18080 रुपये दिखाया है। मेरा बिल 5510 रुपये 18080 रुपये कैसे हो गया?'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें