अदा शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
'द केरल स्टोरी' में अदा शर्मा की दमदार अदाकारी फैंस को खूब पसंद आई है। एक तरह जहां उनकी यह फिल्म सफलता का इतिहास लिख रही है, वहीं अब अभिनेत्री ने अपनी अगली फिल्म की तैयारी भी शुरू कर दी है। जल्द ही वह 'द गेम ऑफ गिरगिट' में अपनी अदाकारी का दम दिखाती नजर आएंगी। यह ब्लू व्हेल गेम पर आधारित है, जो हाल के दिनों में युवाओं के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय हो गया है। इसे व्हेल चैलेंज भी कहा जाता है। यह एक इंटरनेट गेम है, जिसमें कथित तौर पर 50 दिनों की अवधि के दौरान खिलाड़ियों को सौंपे गए कामों की एक सीरीज शामिल होती है, जिसमें आखिर में चुनौती के लिए खिलाड़ी को आत्महत्या करनी होती है।