फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सब्जी बेचने' को मजबूर हुई बॉलीवुड की ये ग्लैमरस एक्ट्रेस, फटी साड़ी में पहचानना भी हुआ मुश्किल

Sat, 25 Aug 2018 12:28 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
adha sharma
बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए फेमस हैं। उनका डांसिंग वीडियो हमेशा सुर्खियों में रहता हैं। इसी बीच उनकी कुछ ऐसी फोटोज सामने आई हैं, जिसमें वे मैली-फटी साड़ी पहने, बिखरे बाल में सब्जी बेचती नजर आ रही हैं। अदा शर्मा की इस तस्वीर में हालत बहुत ही खस्ता है, और चेहरे पर दर्द साफ झलक रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
adha sharma
अदा शर्मा अपने स्वैग और स्टाइल के वजह से सुर्खियों में रहती हैं लेकिन वायरल हो रही तस्वीरों में अदा सड़क किनारे ठेले पर खीरा, गोभी, मटर और प्याज का ठेला लगाकर सब्जी बेच रही हैं। सब्जी बेचते हुए अदा सफेद मैली साडी़ पहने गरीबी की हालत में नजर आ रही है। अब आप सोच रहे होंगे कि ग्लैमरस अदा का ये हाल कैसे हुआ तो आइए बताते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
adha sharma
दरअसल अदा की ये फोटोज उनकी नई फिल्म के लिए दिए गए लुक टेस्ट के दौरान की हैं। अदा ने हाल ही में एक हॉलीवुड फिल्म के लिए ऑडिशन दिया है। इसी सिलसिले में उन्होंने ये सब्जी वाली का लुक कैरी किया था। हालांकि, ये फिल्म उन्हें मिली या नहीं, साथ ही इसमें उनका कितना रोल है, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है।

4 of 5
adha sharma
वाकई अदा शर्मा की ये तस्वीरें बहुत ही कमाल हैं। इन तस्वीरों में अदा को पहचानना मुश्किल हो रहा है। सीन की डिमांड के चलते अदा गरीब सब्जी बेंचने वाली बनी हैं लेकिन जो भी हो अदा की अदा वाकई कमाल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अदा शर्मा - फोटो : SELF
बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा ने 2008 में फिल्म '1920' से डेब्यू किया था। अदा ने 'हम हैं राही कार के' और 'हंसी तो फंसी' जैसी फिल्मों में काम किया है। अदा बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल के साथ 'कमांडो-2'(2017) में नजर आई थीं और इस फिल्म में उनके रोल को पसंद भी किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें