नगमा और सलमान खान
- फोटो : फाइल
नगमा
सलमान खान के साथ 1990 में फिल्म 'बागी' से डेब्यू करने वाली अभिनेत्री नगमा ने रवि किशन के साथ पहली बार भोजपुरी फिल्म 'दूल्हा मिलल दिलदार' से भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा। यह फिल्म हिट रही तो नगमा ने रवि किशन के साथ 'पंडित जी बताई न बिआह कब होई’, ’गंगा’, ’जनम जनम क साथ बा’, ’अब त बन जा सजनवा हमार’ जैसी फिल्मों में काम किया। गौरतलब है कि फिल्म 'अब त बन जा सजनवा हमार' का निर्माण सायरा बानो ने किया था। यह फिल्म उस समय की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म साबित हुई। नगमा न सिर्फ रवि किशन के साथ बल्कि मनोज तिवारी के साथ भी ’हनुमान भक्त हवलदार’, ’ठेला नंबर 501’, ‘राजा ठाकुर जैसी फिल्मो में काम किया। राजा ठाकुर का निर्माण हिंदी फिल्मों के जाने माने एक्शन मास्टर टीनू वर्मा ने किया था। इस फिल्म में शत्रुघन सिन्हा ने भी काम किया था। आज नगमा पूरी तरह से एक्टिंग दूर राजनीति में सक्रिय हैं।