फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Actresses Return To Work After Pregnancy: एक्टिंग से है इतना प्यार, मां बनने के बाद अभिनेत्रियां लौटीं काम पर

Sun, 08 Dec 2024 12:45 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने मां बनने के बाद, एक्टिंग करियर से ब्रेक नहीं लिया। वह जल्द ही काम पर लौट आईं। जानिए, ऐसी ही कुछ नामी अभिनेत्रियों के बारे में, जिन्होंने मां बनने के कुछ महीनों बाद ही अपने करियर पर फोकस करना शुरू कर दिया था। 
 
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर-शिल्पा शेट्टी-कागल अग्रवाल-आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला

हाल ही में दीपिका पादुकोण को दिलजीत दोसांझ के म्यूजिक कॉन्सर्ट में एंज्वॉय करते हुए, स्टेज पर दिलजीत के साथ डांस करते हुए देखा गया। जबकि कुछ ही महीनों पहले वह मां बनी हैं। इसके अलावा ऐसी भी खबर है कि जल्द ही दीपिका पादुकोण एक्टिंग फ्रंट पर भी एक्टिव हो जाएंगी। पहले भी कई बॉलीवुड की अभिनेत्रियां ऐसा कर चुकी हैं, वह मां बनने के कुछ महीनों बाद ही अपने काम में एक्टिव हो गई थीं। जानिए, ऐसी चार नामी अदाकारों के बारे में।

विज्ञापन

2 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट 
साल 2022 के नवंबर माह में आलिया भट्ट ने अपनी बेटी राहा को जन्म दिया। आलिया ने मां बनने के बाद ज्यादा लंबा ब्रेक नहीं लिया और चार महीने बाद ही वह फिल्म की शूटिंग पर लौट आईं। फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का एक गाना आलिया ने रणवीर सिंह के साथ शूट किया।

 

विज्ञापन

3 of 5
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan

करीना कपूर 
करीना कपूर ने साल 2021 में अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया। वह अपनी पूरी प्रेग्नेंसी के दौरान एक्टिव रहीं। साथ ही बेटे को जन्म देने के लगभग 16 दिन बाद ही करीना को अपने काम पर लौटते हुए देखा गया। वह एड फिल्म और फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त देखी गई थीं। 

 

 

4 of 5
शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम@theshilpashetty

शिल्पा शेट्टी 
शिल्पा शेट्टी ने जब अपने पहले बेटे को जन्म दिया था तो वह भी कुछ महीनों बाद एक डांस रियालिटी शो जज करती हुई नजर आई थीं। साथ ही शिल्पा ने अपना प्रेग्नेंसी फैट भी बहुत जल्द कम कर लिया था। शिल्पा शेट्टी ने अपनी फिटनेस से कई महिलाओं को इंस्पायर किया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
काजल अग्रवाल - फोटो : इंस्टाग्राम@kajalaggarwalofficial

काजल अग्रवाल 
साउथ और हिंदी फिल्मों में अभिनय कर चुकी काजल अग्रवाल ने भी प्रेग्नेंसी के दो महीने बाद ही अपनी एक फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी थी। काजल अग्रवाल तो अपने बच्चे को फिल्म सेट पर भी लाती थीं, जिससे उसकी अच्छे से देखभाल कर सकें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें