ऐसा माना जाता है, शादी के बाद हीरोइन का करियर खत्म हो जाता है। हांलाकि माधुरी और ऐश्वर्या जैसी हीरोइनों ने इस बात को गलत साबित करने की कोशिश की है। आमतौर पर ऐसा ही देखा गया है कि हीरोइनें शादी के बाद घर-परिवार को ही चुनती हैं। इस कड़ी में एक नया नाम जुड़ गया है। ये हैं हाल ही में शादी करने वाली असिन।
विज्ञापन
एक्टिंग छोड़ चुकी हीरोइनें
2 of 10
राहुल शर्मा के साथ शादी करने के बाद असिन ने एक्टिंग छोड़ने का फैसला कर लिया है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि वो कोई नया काम नहीं करने जा रही हैं। गजनी जैसी फिल्म कर चुकीं असिन माइक्रोमेक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा के साथ शादी के बाद परिवार पर ध्यान देना चाहती हैं।
विज्ञापन
एक्टिंग छोड़ चुकी हीरोइनें
3 of 10
रानी मुखर्जी ने 2014 में शादी की। इसी साल उनकी फिल्म मर्दानी भी रिलीज हुई। शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। इस वक्त वो अपनी बेटी अदीरा के लालन-पालन में लगी हैं।
इन हीरोइनों ने शादी के बाद फिल्में छोड़ संभाला घर
4 of 10
शिल्पा शेट्टी ने बाजीगर और धड़कन जैसी फिल्में की है। 2009 में राज कुंद्रा से शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। वो पति के साथ बिजनेस और बेटे विवान पर ध्यान लगा रही हैं।
विज्ञापन
इन हीरोइनों ने शादी के बाद फिल्में छोड़ संभाला घर
5 of 10
जेनेलिया डिसूजा ने करियर के पीक पर ही रितेश देशमुख से शादी कर ली। शादी के बाद जेनेलिया ने कुछ फिल्में की जरूर लेकिन उन्हें कोई खास सफलता नहीं मिला। एक बच्चे की मां जेनेलिया दूसरी बार गर्भवती हैं। उनका करियर तकरीबन खत्म ही माना जा रहा है।
विज्ञापन
इन हीरोइनों ने शादी के बाद फिल्में छोड़ संभाला घर
6 of 10
90 के दशक में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में संगीता बिजलानी अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से एक अलग पहचान बनाई। संगीता बिजलानी ने 20 साल की उम्र में 1980 में मिस इंडिया का खिताब जीता था। 1988 में फिल्म 'कातिल' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली संगीता ने 'त्रिदेव', 'जुर्म', 'योद्धा' और ‘खून का कर्ज’ जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया।1996 में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी के बाद फिल्मो से किनारा कर लिया।
विज्ञापन
इन हीरोइनों ने शादी के बाद फिल्में छोड़ संभाला घर
7 of 10
फिल्म 'दामिनी' से गर किसी की चहेती बनने वाली मीनाक्षी शेषाद्रि ने 'मेरी जंग', 'घर हो तो ऐसा', और घायल जैसी कई बढ़िया फिल्में दीं। मीनाक्षी ने हरीश मैसूर से शादी की और अमेरिका जाकर बस गईं। फिलहाल वो टेक्सास शहर में रहती हैं और डांस क्लास भी चलाती हैं।
इन हीरोइनों ने शादी के बाद फिल्में छोड़ संभाला घर
8 of 10
'बरसात', 'जान', 'जब प्यार किसी से होता है', 'मेला', और 'जोड़ी नंबर 1' जैसी शानदार फिल्में करने वाली ट्विंकल खन्ना ने अपने समय के सभी बड़े सितारों के साथ काम किया। ट्विंकल ने 1995 में आई फिल्म ‘बरसात’ से अपने करियर की शुरुआत की। 2001 में रिलीज हुई ‘लव के लिए कुछ भी करेगा’ उनकी आखिरी फिल्म थी। अक्षय कुमार से शादी की और एक्टिंग छोड़ दी।
इन हीरोइनों ने शादी के बाद फिल्में छोड़ संभाला घर
9 of 10
अमृता अरोड़ा ने साल 2002 में फिल्म ‘कितने दूर कितने पास’ से करियर की शुरूआत की। हालांकि उनको ज्यादा सफलता नहीं मिली। इसके बावजूद कमबख्त इश्क, गर्लफ्रेंड और फाइट क्लब जैसी फिल्मों से उन्होंने खुद को एक बोल्ड हीरोइन के तौर पर स्थापित किया। 2009 में शकील लडक से शादी के बाद उन्होंने फिल्मों को अलविदा कह दिया।
नम्रता शिरोडकर ने वास्तव और पुकार जैसी कई फिल्मों में काम किया है। नम्रता ने तेलूगु फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू से शादी की। शादी के बाद उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी। उनके दो बच्चे गौतम और सितारा हैं।