फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'टार्जन' के हीरो हेमंत बिरजे को घर से बाहर फेंका गया

Sun, 10 Apr 2016 10:23 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
हेमंत बिरजे
बॉलीवुड को 'टार्जन' जैसी फिल्में देने वाले अभिनेता हेमंत बिरजे को उनके घर से निकालकर बाहर फेंक दिया गया है। अब वह बेघर हैं। मुंबई प्रशासन ने ओशिवारा इलाके स्थित उनके घर से उन्हें सड़क पर फेंक दिया। मगर क्यों? ऐसा क्या किया था ऐक्टर ने?
विज्ञापन

बॉलीवुड के मशहूर हीरो को घर से बाहर फेंक दिया गया

2 of 7
हेमंत बिरजे
बॉलीवुड सितारों की अंदर की खबर रखने वाला वेब पोर्टल बॉलीवुड मंत्रा डॉट कॉम की खबर के मुताबिक उन्होंने सालों से उस घर पर गैरकानूनी ढ़ंग से कब्जा कर रखा था। इस बात की जानकारी तब सबको हुई जब बीते मंगलवार को अचानक उनके घर पर छापा पड़ा।
विज्ञापन

बॉलीवुड के मशहूर हीरो को घर से बाहर फेंक दिया गया

3 of 7
हेमंत बिरजे
छापे के बाद उनसे घर संबंधी कागजात की मांग की गई। लेकिन वह इस पक्ष में कोई प्रमाणिक कागजात नहीं प्रस्तुत कर सके। ऐसे में प्रसाशन ने तत्काल उन्हें घर से निकाल दिया। तब से वह सड़क पर आ गए है। अहम बात ये है कि टार्जन बनाकर रातोरात स्टार बने इस हीरो के पास आज काम भी नहीं है।

बॉलीवुड के मशहूर हीरो को घर से बाहर फेंक दिया गया

4 of 7
हेमंत बिरजे
बॉलीवुड मंत्रा डॉट कॉम के सूत्रों के मुताबिक हेमंत बिरजे मुंबई के ओशविरा इलाके स्थित कास्टल टॉवर में रहते थे। जहां उनके घर के मालिक साथ अनुबंध सालों पहले समाप्त हो गए थे। लेकिन उन्होंने घर खाली नहीं किया। घर मालिक ने उनसे इस संबंध में बात की तो उन्होंने घर खाली करने से मना कर दिया।
विज्ञापन

बॉलीवुड के मशहूर हीरो को घर से बाहर फेंक दिया गया

5 of 7
हेमंत बिरजे
इसके बाद घर के मालिक ने पुलिस का सहारा लिया। लेकिन पुलिस ने मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो हार मानकर उन्होंने अभिनेता के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया। इस पर कोर्ट ने पुलिस मामले में सख्त कार्रवाई करने को कहा। कोर्ट के आदेश से सख्त हुई पुलिस ने अभिनेता को घर से निकालकर बाहर फेंक दिया।
विज्ञापन

बॉलीवुड के मशहूर हीरो को घर से बाहर फेंक दिया गया

6 of 7
हेमंत बिरजे
ओशविरा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर सुभाष खानविलकर ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया, 'यह एक दीवानी मामला था। हेमंत बिरजे को उस घर में अवैध रूप से रहने का आरोपी पाया गया था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉलीवुड के मशहूर हीरो को घर से बाहर फेंक दिया गया

7 of 7
हेमंत बिरजे
उल्लेखनीय है कि हेमंत पहले भी विवादित मामलों को लेकर चर्चा में रहे हैं। साल 2012 के अप्रैल महीने में वह बेटी को गाली देने और पत्नी को शारीरिक तौर पर नुकसान पहुंचाने का आरोप लगा था। उसी साल इन्हें शराब पीकर दोस्तों से विवाद करने के आरोप भी लगे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें