फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: उर्वशी ही नहीं बी-टाउन की ये हसीनाएं भी फ्लॉन्ट कर चुकी हैं यूनिक लिपस्टिक, लिस्ट में शामिल ये नाम

Sat, 27 May 2023 04:58 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
उर्वशी रौतेला, सोनम कपूर,ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया
कान फिल्म फेस्टिवल 2023 में उर्वशी रौतेला अपने स्टाइल से फैंस को दीवाना बना रही हैं। एक्ट्रेस ने पहले मगरमच्छ नेकलेस को कैरी किया। वहीं, ब्लू लिपस्टिक कैरी कर अभिनेत्री ने लाइमलाइट बटोर ली है। अपने इस अनोखे अंदाज से उर्वशी ने रेड कारपेट पर काफी धमाल मचाया है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे,जिन्होंने उर्वशी से पहले यूनिक लिपस्टिक लगाकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : social media
ऐश्वर्या राय बच्चन
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम शामिल है बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन का है। एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती और दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। उर्वशी से पहले ऐश्वर्या ब्लू शेड की लिपस्टिक कैरी कर हर किसी को दिवाना बना चुकी हैं।
विज्ञापन

3 of 7
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली खान
फिल्म केदारनाथ से बी- टाउन में कदम रखने वाली अभिनेत्री सारा अली खान भी बोल्ड ब्लू शेड लिपस्टिक में नजर आई थीं। उनका यह लुक फैंस को काफी पसंद आया था। सारा अपने लुक्स के साथ अक्सर एक्सपेरिमेंट करती नजर आती हैं।

4 of 7
श्रुति हासन - फोटो : सोशल मीडिया
श्रुति हासन
साउथ सिनेमा में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली अदाकारा श्रुति हासन भी ब्लैक कलर की लिपस्टिक में इंटरनेट पर हंगामा मचा चुकी हैं। हांलाकि, अपने इस बोल्ड लुक के वजह से अभिनेत्री काफी ट्रोल हुई थीं।
 
विज्ञापन

5 of 7
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
सोनम कपूर
सावरिया फेम सोनम कपूर अपने स्टाइलिश अंदाज के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस  भी ब्लैक कलर की लिपस्टिक में लाइमलाइट बटोर चुकी हैं। बता दें कि सोनम लंबे समय से सिनेमा से दूर हैं।
 
विज्ञापन

6 of 7
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की देसी गर्ल अक्सर अपने लुक के साथ प्रयोग करती दिखाई देती हैं। प्रियंका चोपड़ा भी बाकी अभिनेत्रियों की तरह यूनिक लिपस्टिक कैरी करती नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस पर्पल कलर की लिपस्टिक में तहलका मचा चुकी हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
निया शर्मा - फोटो : insta
निया शर्मा
टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। निया ने अपने करियर की शुरुआत टीवी के पॉपुलर शो एक हजारों में मेरी बहना है से की थी। इस शो से एक्ट्रेस काफी पॉपुलर हो गईं। निया भी यूनिक लिपस्टिक में नजर आ चुकी हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें