रुबीना दिलैक ने टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। रुबीना जल्द ही मां बनने वाली हैं। हाल ही में अभिनेत्री का एक मैटेरनिटी फोटोशूट वायरल हुआ था। इन तस्वरी में रुबीना दिलैक अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ नजर आ रही थीं। रुबीना इन तस्वीरों में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, लेकिन फैंस को उनका ये बोल्ड मैटेरनिटी फोटोशूट पसंद नही आया है, जिसके चलते सोशल मीडिया पर रुबीना दिलैक को काफी ट्रोल किया गया था। बता दें कि रुबीना से पहले भी कई अभिनेत्रियां बोल्ड मैटेरनिटी फोटोशूट करवा चुकी हैं। तो आइए जानते हैं इन अभिनेत्रियों के बारे में...