फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वक्त से पहले इन छह अभिनेत्रियों ने दुनिया को कहा था अलविदा, दिव्या भारती तो सिर्फ 19 साल की थीं

Sun, 12 Apr 2020 08:18 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
वक्त से पहले इन अभिनेत्रियों ने दुनिया को कहा अलविदा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियों ने अपने हुनर के दम पर अपने लिए एक बड़ा मुकाम बनाया। लेकिन कुछ अभिनेत्रियां अपने इस मुकाम को ज्यादा दिन तक जी नहीं पाईं और वक्त से पहले ही दुनिया को अलविदा कह दिया। आज की इस खास रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे उन अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने चालीस वर्ष की उम्र से भी पहले ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन

2 of 7
मधुबाला
मधुबाला
मधुबाला ने 36 साल की उम्र ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। मधुबाला की मौत की वजह ह्रदय रोग बना था। दरअसल मधुबाला के दिल में एक छोटा सा छेद था और उस वक्त ये बीमारी लाइलाज थी। ऐसा कहा जाता है कि मधुबाला के अंतिम वर्ष बेहद दुखद रहे। वो आईना देख कर घबरा जाती थीं क्योंकि उनका खूबसूरत चेहरा धीरे धीरे बिगड़ने लगा था। ऐसे में वो हर दिन अपने मेकअप मैन को घर बुलाने लगीं और शूटिंग न होते हुए भी वो मेकअप करके बैठी रहती थीं।
विज्ञापन

3 of 7
मीना कुमारी
मीना कुमारी
39 वर्ष की आयु में मीना कुमारी का निधन हो गया था। 31 मार्च 1972 को मीना कुमारी की मृत्यु लीवर सिरोसिस नाम की बीमारी की वजह से हुई थी। ऐसा कहा जाता है कि अपने आखिरी वक्त में मीना कुमारी शराब की आदी हो गईं थीं। ऐसा भी कहा जाता है कि मीना कुमारी के नजदीकी लोग उन्हें देसी शराब विदेशी शराब की बोतल में भर कर दे देते थे और नशे में डूबी मीना को कुछ मालूम भी नहीं पड़ता था।

4 of 7
स्मिता पाटिल - फोटो : File Pic
स्मिता पाटिल
स्मिता पाटिल की मौत किसी बीमारी से नहीं हुई थी। बल्कि स्मिता की मौत बेटे प्रतीक के जन्म के तुरंत बाद प्रसव के दौरान हुई कुछ जटिलताओं की वजह से हुई  थी। उस वक्त स्मिता की उम्र 31 वर्ष थी। बता दें कि स्मिता पाटिल राज बब्बर की पत्नी थीं।
विज्ञापन

5 of 7
सिल्क स्मिता
सिल्क स्मिता
सिल्क स्मिता की मौत की वजह आज तक सामने नहीं आ पाई है। ऐसा कहा जाता है कि सिल्क अपने जीवन से इतना निराश हो गईं थीं कि उन्होंने आत्महत्या कर ली। बता दें कि सिल्क स्मिता 23 सितंबर 1996 को चेन्नई में अपने घर में मृत पाई गईं थीं। 
विज्ञापन

6 of 7
दिव्या भारती
दिव्या भारती
19 साल की दिव्या भारती की मौत भी आज तक एक पहेली है। दिव्या भारती सिर्फ 19 साल की थीं जब मुंबई में उनकी मृत्यु पांच मंज़िला इमारत से गिरने की वजह से हुई थी। कुछ लोग ऐसा कहते हैं कि दिव्या ने आत्महत्या की थी तो वहीं कुछ लोगों का कहना था कि दिव्या किसी साजिश का शिकार हुईं थीं। हालांकि पुलिस रिपोर्ट में सामने आया था कि दिव्या नशे में थीं और वो खुद को संभाल नहीं पाईं और बालकनी से नीचे गिर पड़ीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जिया खान
जिया खान
जिया खान एक ब्रिटिश-अमेरिकी अभिनेत्री और गायक थीं जो 2007 से 2010 तक तीन हिंदी फिल्मों में दिखाई दी थी। साल 2007 में अमिताभ बच्चन जैसे सितारे के साथ फिल्म 'निशब्द' से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था महज 25 साल की उम्र में अभिनेत्री जिया खान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। जिया की मौत की वजह साफ नहीं हो पाई, लेकिन ऐसा कहा जाता है कि निजी जिंदगी में कई परेशान झेलने के बाद जिया ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें