फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ ने चीनी राष्ट्रपति पर सुनाया जोक और सलमान ने ट्रक भरकर भेजा खाना, पांच खबरें

Sun, 12 Apr 2020 04:27 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood - फोटो : Social Media
लॉकडाउन की वजह से सभी लोग अपने घरों में सिमट कर रह गए हैं। क्या आम जनता और क्या बॉलीवुड सितारे, घर में रहने की वजह से सभी इन दिनों ज्यादा से ज्यादा वक्त सोशल मीडिया पर बिता रहे हैं। अभिनेता अमिताभ बच्चन तो आम दिनों में भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं लेकिन इन दिनों उनकी चहलकदमी भी ज्यादा हो गई है। कोरोना वायरस से जागरुक करने के साथ-साथ वो लोगों का मनोरंजन भी कर रहे हैं।

कोरोना के बीच अमिताभ बच्चन ने चीनी राष्ट्रपति पर सुनाया ऐसा जोक, बाद में ट्विटर से करना पड़ गया डिलीट
विज्ञापन

2 of 5
rajeev khandelwal - फोटो : social media
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में बहुत से अभिनेत्री और अभिनेता कास्टिंग काउच का शिकार हो चुके हैं। इन कलाकारों ने बहुत बार अपने साथ हुई घटना के बारे में खुलकर बताया। साल 2018 में #MeToo अभियान के जरिए बॉलीवुड के कई सितारों ने अपने साथ हुई यौन उत्पीड़न से लेकर कास्टिंग काउच तक की घटना को साझा किया। अब अभिनेता राजीव खंडेलवाल ने अपना #MeToo अनुभव साझा करते हुए अपने साथ हुई कास्टिंग काउच की घटना के बारे बताया है।

राजीव खंडेलवाल ने साझा किया अपना #MeToo अनुभव, बोले- 'निर्देशक ने कमरे में चलने को कहा'
विज्ञापन

3 of 5
Kareena Kapoor - फोटो : Social Media
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार लॉकडाउन बढ़ाने पर विचार कर रही है। मगर उससे पहले ही कई राज्यों ने एहतियात बरतते हुए यह फैसला ले लिया है। ओडिशा, राजस्थान, पंजाब के बाद महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना ने भी लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाने का फैसला ले लिया है। सरकार के इस फैसले से बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान बहुत खुश हैं।

लॉकडाउन बढ़ने की खबर मिलते ही खुश हुईं करीना कपूर, बोलीं- 'हम काफी दूर निकल आए हैं और...'

4 of 5
Aamir Khan - फोटो : Social Media
भारत में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7529 हो गई है। जबकि इस जानलेवा वायरस से अबतक 242 लोगों की जान जा चुकी है। ये वायरस अपने पैर न पसार सके इसलिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। ऐसे मुश्किल वक्त में डॉक्टर, नर्स, पुलिसकर्मी और जरूरी सेवाएं लगातार लोगों की सहायता करने में जुटी हैं। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने ऐसे लोगों का शुक्रिया अदा किया है।

डॉक्टरों, नर्सों और मुंबई पुलिस की आमिर खान ने की तारीफ, Tweet कर कहा 'शुक्रिया'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Salman Khan - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान कोरोना वायरस की मार झेल रहे मजदूरों और गरीब लोगों की मदद के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हजारों दिहाड़ी मजदूरों के घर में राशन और सभी तरह की जरूरत की चीजें मुहैया करवाने का एलान किया है। इस बात को ध्यान में रखते हुए हाल ही में सलमान खान ने 16000 दिहाड़ी मजदूरों के खाते में रुपये डाले थे। अब उन्होंने मजदूरों के लिए ट्रक भरकर खाना भिजवाया है। 

मजदूरों की करोड़ों रुपये से आर्थिक मदद के बाद अब सलमान ने ट्रक भरकर भेजा खाना, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें