मनोरंजन जगत से जुड़े सभी सितारे अपने लुक्स पर काफी ध्यान देते हैं। बॉलीवुड की अभिनेत्रियां भी अपने ऑन-पॉइंट ड्रेसिंग के साथ फैशन गोल्स देती रहती हैं। अभिनेत्रियां स्टाइल में अपना जलवा बिखेरना बखूबी जानती हैं। लेकिन कई बार ऐसा हो जाता है, जब अभिनेत्रियों को उनके लुक्स को लेकर ट्रोल किया जाता है। शरवरी वाघ से लेकर अनन्या पांडे तक कई अभिनेत्री उर्फी जावेद का स्टाइल कॉपी करने पर ट्रोल हुई हैं। उर्फी का स्टाइल एकदम निराला है और ऐसे में जब ये अभिनेत्री उर्फी के अंदाज में पब्लिक में पहुंची, तो उन्हें ट्रोल्स का सामना करना पड़ा।