फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Actresses Blind Role: पर्दे पर दृष्टिहीन बन सुर्खियों में रहीं ये हसीनाएं, जानें कौन हुईं पास और कौन फेल?

Mon, 26 Jun 2023 12:20 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मनोरंजन जगत की हसीनाओं ने पर्दे पर दृष्टिहीन लड़की का किरदार निभाकर तारीफें बटोरी हैं। हालांकि, कुछ की फिल्म हिट तो कुछ की फ्लॉप साबित हुई है।
विज्ञापन
1 of 7
पर्दे पर नेत्रहीन बनीं ये हसीनाएं - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड इंडस्ट्री का स्तर दिन-प्रतिदिन व्यापक होता जा रहा है। फिल्ममेकर्स, दर्शकों को लुभाने के लिए नए-नए प्रयोग कर रहे है। बदलते दौर के हिसाब से हिंदी सिनेमा में रोमांटिक और थ्रिलर के अलावा अन्य जॉनर की फिल्मों को भी प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे ज्यादा से ज्यादा दर्शक इससे जुड़ सके। स्टार्स भी पर्दे पर अलग-अलग किरदारों को निभाकर खुद को साबित कर रहे हैं। वहीं, आज इस आर्टिकल में हम आपको उन हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने पर्दे पर दृष्टिहीन महिला का किरदार निभाकर खूब तारीफें बटोरीं। साथ ही अपनी बेहतरीन एक्टिंग से यह साबित कर दिया कि वह किसी भी किरदार में खुद को बखूबी ढाल सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ हसीना रश्मिका मंदाना फिल्म 'मिशन मजनू' में एक दृष्टिहीन लड़की के किरदार में नजर आई थीं। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन रश्मिका को उनकी एक्टिंग के लिए खूब सराहा गया। इस मूवी में एक्ट्रेस के अपोजिट सिद्धार्थ मल्होत्रा थे। वहीं, एक इंटरव्यू में अपने किरदार पर बात करते हुए रश्मिका ने कहा था, 'मिशन मजनू में मेरा रोल काफी चैलेंजिंग रहा। एक दृष्टिहीन लड़की का किरदार अदा करना आसान काम नहीं हैं। मैं उन लोगों में से हूं जो आंखों में देखकर बात करना पसंद करते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
10 अगस्त 2010 को रिलीज हुई फिल्म 'लफंगे परिंदे' में दीपिका पादुकोण ने दृष्टिहीन लड़की पिंकी पारकर की भूमिका निभाई थी। फिल्म में नील नितिन मुकेश की एक गलती के कारण दीपिका के किरदार की आंखें चली जाती हैं। वहीं, जब दीपिका को इस बात का पता चलता है तो वह नील से नफरत करने लगती हैं। इस मूवी का निर्देशन प्रदीप सरकार ने किया था। वहीं, आदित्य चोपड़ा इसके निर्माता थे। हालांकि, फिल्म पर्दे पर कमाल नहीं दिखा पाई और फ्लॉप साबित हुई। 

4 of 7
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
दृष्टिहीन लड़की का किरदार निभाने वाली हसीनाओं की लिस्ट में काजोल का नाम भी शामिल है। काजोल ने फिल्म 'फना' में कश्मीरी लड़की जूनी अली बेग का किरदार निभाया था। फिल्म का निर्देशन कुणाल कोहली ने किया था। वहीं, यश चोपड़ा और आदित्य चोपड़ा के जरिए निर्मित यह मूवी 26 मई 2006 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला। साथ ही काजोल ने भी इसके लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड अपने नाम किया। 
विज्ञापन

5 of 7
अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म 'हमको तुमसे प्यार है' में अमीषा पटेल दृष्टिहीन लड़की दुर्गा के किरदार में नजर आई थीं। 24 फरवरी 2006 को रिलीज हुई इस मूवी में बॉबी देओल और अर्जुन रामपाल जैसे सितारे भी थे। हालांकि, लोगों को इसका कंटेंट पसंद नहीं आया और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई। 
विज्ञापन

6 of 7
रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
चार फरवरी 2004 को पर्दे पर रिलीज हुई फिल्म 'ब्लैक' में रानी मुखर्जी ने मिशेल की भूमिका निभाई थी। मिशेल दो वर्ष की आयु में ही अपने दृष्टि खो चुकी होती है, और बड़ी होकर बेकाबू और हिंसक हो जाती है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म को क्रिटिक्स के जरिए काफी सराहा गया, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। हालांकि, इसे रानी के करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया
इस लिस्ट में ऐश्वर्या राय का भी नाम शामिल है। एक्ट्रेस ने फिल्म 'हम तुम्हारे हैं सनम' में सलमान खान की प्रेमिका सुमन का किरदार निभाया था। छोटी सी भूमिका में भी ऐश्वर्या ने अपनी एक्टिंग के लिए खूब तारीफें बटोरीं। हालांकि,  24 मई 2002 को रिलीज हुई यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें