मायानगरी मुंबई का सफर तय कर मनोरंजन की दुनिया में अपनी जगह बनाने वाले कलाकारों की लिस्ट लंबी है। जहां कुछ सितारे आज भी स्ट्रगल कर रहे हैं, तो वहीं कुछ कम बजट की फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत रहे हैं। वहीं, कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं, जिन्होंने इस चकाचौंध भरी दुनिया में खुद को चमकाया है, और आज के समय में एक फिल्म के बजट जितनी फीस चार्ज कर रहे हैं। हालांकि, इन कलाकारों के लिए भी यह सफर काफी कठिनाइयों भरा रहा है। आज के समय में सुपरस्टार माने जाने वाले इन सेलिब्रिटीज की पहली फिल्म की फीस और आज की फीस में जमीन आसमान का अंतर है। तो आइए फ्लैशबैक में चलकर इनकी पहली मूवी की फीस जाने लाते हैं-