फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की मार खाकर अलग हुई थी ये हीरोइन, बिना फिल्में किए ही कमा रही करोड़ों

Thu, 08 Jun 2017 05:04 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 11
युक्ता मुखी
युक्ता मुखी तब चर्चा में आईं थी जब 1999 में उन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था इसके बाद उन्होंने फिल्मों में कदम रखा। युक्ता मुखी ने अपने करियर की शुरुआत एक तमिल फिल्म से की थी जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा।
विज्ञापन

2 of 11
युक्ता मुखी
उनकी पहली हिंदी फिल्म 'प्यासा' थी जिसमें उनके हीरो आफताब शिवदसानी थे...लेकिन ये फिल्म बुरी तरह से पिट गई। इसके बाद युक्ता ने कुछ और फिल्मों में काम किया लेकिन वो नहीं चलीं।
विज्ञापन

3 of 11
युक्ता मुखी
लगातार फ्लॉप से परेशान युक्ता मुखी ने आखिरकार फिल्में छोड़ दीं और शादी कर ली। उनकी पिछली फिल्म 2008 में आई थी और तभी से युक्ता मुखी शोबिज इंडस्ट्री से दूर हैं। फिल्मों से दूर होने के बाद लोग भी उन्हें भूल गए, लेकिन आज युक्ता मुखी करोड़ों में खेल रही हैं।

4 of 11
युक्ता मुखी
युक्ता मुखी बेशक आज फिल्मों से दूर हैं, लेकिन उनका अच्छा खासा बिजनेस अंपायर फैला हुआ है जिसके जरिए वो करोड़ों कमाती हैं।
विज्ञापन

5 of 11
युक्ता मुखी
मीडियामास डॉट नेट नाम की एक वेबसाइट के मुताबिक, युक्ता मुखी ने अच्छी-खासी इन्वेस्टमेंट की हुई है, काफी सारी प्रॉपर्टी है। इसके अलावा उनके कुछ रेस्टोरेंट भी हैं। परफ्यूम बिजनेस और फैशन में भी उन्होंने इन्वेस्ट किया है। 



 
विज्ञापन

6 of 11
युक्ता मुखी
हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है ये तो पता नहीं लेकिन इस वेबसाइट के मुताबिक, युक्ता मुखी के खूब सारे बिजनेस हैं और उनकी नेट वर्थ यानि संपत्ति करीब 245 मिलियन डॉलर है।
विज्ञापन

7 of 11
युक्ता मुखी
तलाकशुदा हैं युक्ता मुखी, पति पर लगाया था यौन प्रताड़ना का आरोप

2008 में युक्ता मुखी ने न्यूयॉर्क के रहने वाले बिजनेसमैन और फाइनेंशियल कंसलटेंट प्रिंस टुली से शादी की। हालांकि शादी के कुछ सालों बाद ही युक्ता मुखी की शादीशुदा जिंदगी में मुश्किलें आनी शुरू हो गईं।

8 of 11
युक्ता मुखी
युक्ता मुखी के पति उन्हें बहुत मारते-पीटते थे और इसका खुलासा खुद युक्ता ने भी एक बार एक इंटरव्यू में किया था। इसको लेकर युक्ता ने अपने पति के खिलाफ 2013 में घरेलू हिंसा मामले में शिकायत भी दर्ज कराई थी।

9 of 11
युक्ता मुखी
युक्ता मुखी ने अपने पति पर यौन प्रताड़ना के आरोप भी लगाए थे। इस मामले ने उस वक्त खूब सुर्खियां बटोरीं थीं। 2014 में दोनों के तलाक हो गया और आज युक्ता मुखी अपने बेटे को अकेले ही संभाल रही हैं।

10 of 11
युक्ता मुखी
आज युक्ता सोशल वर्क और चैरिटी करती हैं जिसके जरिए वो गरीब और दलित बच्चों की मदद करती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, युक्ता मुखी अपनी आंखें भी दान कर चुकी हैं।
विज्ञापन

11 of 11
युक्ता मुखी
य़ुक्ता मुखी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें