फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीया मिर्जा के अलावा इन्होंने भी की दूसरी शादी, अतीत को भूलकर थामा नए जीवनसाथी का हाथ

Mon, 15 Feb 2021 06:24 AM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Dia Mirza - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। दीया की शादी की खबर सुनते ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है। दीया पहले पति से तलाक के बाद लंबे समय तक सिंगल रहीं, जिसके बाद बिजनेसमैन वैभव रेखी से दूसरी शादी कर रही हैं। ऐसे में आपको हम बता रहे हैं इंडस्ट्री की उन हसीनाओं के बारे में जिन्होंने असल जिंदगी में प्यार को दूसरा मौका दिया और अतीत को भूलकर नए जीवनसाथी का हाथ थामा।
 
विज्ञापन

2 of 8
Archana Puran Singh - फोटो : instagram
कपिल शर्मा शो में हमेशा हंसती खिलखिलाती नजर आने वाली अर्चना पूरण सिंह पहली शादी टूट जाने के बाद किसी के साथ रिलेशन में नहीं आना चाहती थीं, लेकिन परमीत से मिलने के बाद उनका दिल पिघल गया और उन्होंने दोबारा शादी की।
 
विज्ञापन

3 of 8
malaika arora - फोटो : instagram
मलाइका अरोड़ा अरबाज खान से तलाक के बाद लंबे समय से अर्जुन कपूर के साथ हैं। उन्होंने शादी तो नहीं की है लेकिन खुले आम अपने संबंध को स्वीकार करते हैं।




 

4 of 8
Renuka Shahane - फोटो : twitter
अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने आशुतोष राणा से पहले विजय कनकरे नाम के शख्स से शादी की थी। विजय के साथ रिश्ता टूट जाने के बाद साल 2001 में रेणुका शहाणे ने आशुतोष राणा से शादी की।
 
विज्ञापन

5 of 8
Deepika Kakkar
दीपिका कक्कड़ ने भी शोएब इब्राहिम से दूसरी शादी की है। इससे पहले दीपिका ने 2013 में रौनक सैमसन से शादी की थी, लेकिन दो साल के बाद ही दोनों का जनवरी तलाक हो गया था।

 
विज्ञापन

6 of 8
shweta tiwari - फोटो : instagram
लंबे समय तक टीवी इंडस्ट्री पर राज करने वाली श्वेता तिवारी ने भी दो शादियां की हैं। पहली शादी श्वेता ने राजा से की थी जिससे उनकी एक बेटी पलक है। इसके बाद लड़ाई झगड़ों के कारण श्वेता और राजा ने तलाक ले लिया था। साल 2013 में उन्होंने अभिनव कोहली से शादी की जिससे उन्हें एक बेटा है।
 
विज्ञापन

7 of 8
yogita bali - फोटो : Social Media
योगिता बाली ने मिथुन चक्रवर्ती के साथ दूसरी शादी रचाई है। इससे पहले योगिता किशोर कुमार की तीसरी पत्नी थीं।
विज्ञापन

8 of 8
Kamya Punjabi and Shalabh Dang - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
काम्या पंजाबी ने दिल्ली के बिजनेसमैन शलभ डांग से पिछले साल ही शादी की है। इससे पहले काम्या ने शलभ से शादी रचाने से पहले साल 2003 में बंटी नेगी से शादी रचाई थी। हालांकि, साल 2013 में दोनों का तलाक हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें