अपनी फेवरेट हीरोइनों के हर नए लुक पर फैंस दीवाने होते हैं। एक्ट्रेस पर समय-समय पर अपने लुक्स बदलती रहती हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद करते हैं। लेकिन कोई अभिनेत्री शादी के बाद जब मांग में सिंदूर भरकर लोगों के सामने आती हैं तब उनकी सुंदरता देखते ही बनती है। आइए देखते हैं पहली बार सिंदूर भरी मांग के साथ सामने आने पर आपकी फेवरेट एक्ट्रेस कैसी लग रही थीं।
विज्ञापन
2 of 8
ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी तो वैसे ही सभी के लिए चर्चा का विषय थी, लेकिन शादी के बाद जब पहली बार पूजा करने के लिए ऐश पति अभिषेक के साथ लोगों के सामने आईं तो लोग बस देखते ही रह गए थे।
विज्ञापन
3 of 8
करीना कपूर
करीना कपूर खान वैसे तो पटौदी खानदान की बहू हैं, लेकिन कपूर खानदान के बेटी होने के नाते जब-जब करीना सिंदूर लगाकर सामने आईं, फैंस के बीच तहलका मच गया।
4 of 8
प्रियंका
प्रियंका और निक की शादी की चर्चा तो देश विदेश तक थी। शादी के बाद पति निक के साथ जब प्रियंका पहली बार सबके सामने आईं तो उन्होंने सी ग्रीन रंग की साड़ी पहनी हुई थी और मांग भरकर सिंदूर लगाया था। प्रियंका को इस तरह देख लोगों की निगाहें उनपर ही टिक गई थीं।
विज्ञापन
5 of 8
रणवीर-दीपिका
वैसे तो दीपिका हर लुक में सुंदर लगती हैं, लेकिन बीच मांग कर जब वो सिंदूर लगाती हैं तो उनके चेहरे से नजर हटा पाना मु्श्किल हो जाता है।
विज्ञापन
6 of 8
विराट-अनुष्का
विराट कोहली के साथ शादी के बंधन में बंधी अनुष्का शर्मा का रिसेप्शन लुक तो आपको याद ही होगा। उनकी तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। इसमें अनुष्का लाल साड़ी पहने और लाल सिंदूर लगाए किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं।
विज्ञापन
7 of 8
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी को इस लिस्ट में भूला कैसे जा सकता है। हर वक्त भले की वेस्टर्न अंदाज में रहती हैं, लेकिन पूजा-पाठ के दिनों में अक्सर शिल्पा 16 श्रृंगार में नजर आती हैं। उनकी तस्वीरों को देख फैंस तो बस देखते ही रह जाते हैं।
विद्या बालन यूं तो हर लुक में सुंदर लगती हैं, लेकिन सिंदूर लगाने के बाद उनसे नजर ही नहीं हटती। शादी के बाद विद्या जब पहली बार सिंदूर लगाकर सामने आई थीं, तो फैंस के बीच उनके इस लुक की खूब चर्चाएं थीं।