एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की अभिनेत्रियां प्रोफेशन जिंदगी के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। करियर से लेकर शादी तक वह हर चीज के लिए सुर्खियां बटोरती हैं। अक्सर अभिनेत्रियां अपने पति के साथ तस्वीरें साझा करते हुए कपल गोल्स देती हैं। अपने पति की तरह वह अभिनेत्रियां अपने ससुराल वालों की भी चहेती हैं। ससुराल वालों की प्यारी बहू होने के बावजूद वह अपने पति के साथ अलग घर में रहती हैं। चलिए आपको बताते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में, जिन्होंने शादी के पति के साथ अलग आशियाना बसाया है।