फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Actress: फिल्मों में अपने एक्शन सीक्वेंस खुद करती हैं ये एक्ट्रेस, स्टंट सीन्स देख फैंस भी रह जाते हैं हैरान

Thu, 06 Jul 2023 01:09 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिनेता और अभिनेत्रियों अपनी दमदार अदाकारी के दम पर दर्शकों के दिल में बसते हैं। दर्शकों की उनकी फिल्में रिलीज होने का इंतजार होता है। फिल्मों में सितारों के रोमांस और एक्शन को देख फैंस खुश हो जाते हैं। फिल्मों में कई तरह के एक्शन स्टंट फिल्माए जाते हैं, जिन्हें हीरो या स्टंटमैन करते हैं। वहीं अब फिल्मों में अभिनेत्रियों के भी एक्शन सीन्स होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अभिनेताओं की तरह ही कुछ अभिनेत्रियां ऐसी हैं, जिन्हें अपने एक्शन स्टंट खुद करना पसंद है। चलिए जानते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में जो फिल्मों की एक्शन क्वीन हैं।
विज्ञापन

2 of 6
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक सफर तय कर चुकीं प्रियंका हर रोल को बेहतर तरीके से निभाती हैं। बात करें स्टंट सीन की तो प्रियंका इसमें माहिर हैं। प्रियंका के अमेरिकी टीवी शो क्वांटिको में उन्होंने कई स्टंट सीन्स दिए थे। प्रियंका को अपने स्टंट सीन्स खुद ही करना पसंद है। प्रियंका ने डॉन, मैरी कॉम जैसी फिल्मों में स्टंट सीन्स खुद ही किए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
इस लिस्ट में अगला नाम आता है दीपिका पादुकोण का। दीपिका अभिनय के अलावा खतरनाक स्टंट करने से नहीं डरती हैं। दीपिका ने 'चांदनी चॉक टू चाईना', 'बाजीराव मस्तानी' जैसी फिल्मों में अपना स्टंट सीन खुद ही दिया है। फिल्म बाजीराव मस्तानी की में उन्होंने 20 किलो कवच पहनकर स्टंट सीन दिया था। फिल्म के रिलीज होने के बाद लोग उनके स्टंट सीन को देखने के बाद जमकर तारीफ कर रहे थे।

4 of 6
श्रद्धा कपूर - फोटो : social media
श्रद्धा कपूर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। श्रद्धा ने अभिनय के साथ साथ गायकी से भी फैंस का दिल जीत लेती हैं। अभिनय और गायकी के साथ साथ श्रद्धा एक्शन में भी माहिर हैं। इसका सबूत एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर दिया था। दरअसल 2016 में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह लंबी एएफ बिल्डिंग पर लटकती हुई नजर आ रही थीं। इस दौरान उनका अंदाज काफी एक्शन से भरा था। साथ ही वह कई फिल्मों में एक्शन सीन्स कर चुकी हैं।
विज्ञापन

5 of 6
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा भी एक्शन स्टंट करने में माहिर हैं। अभिनेता जॉन अब्राहम ने सोनाक्षी को बॉलीवुड की सर्वश्रेष्ठ एक्शन एक्ट्रेस बताया था। जॉन ने बताया कि सोनाक्षी किसी भी तरह के स्टंट आसानी से कर लेती हैं। यही नहीं फिल्मों में सोनाक्षी मारपीट से लेकर कार से छलांग लगाने जैसे एक्शन सीन्स खुद कर चुकी हैं। फिल्म 'अकीरा' के अलावा फिल्म 'फोर्स 2' में उन्होंने स्पेशल एजेंट के रोल निभाया था, जिसमें उनके स्टंट सीन को देखने के बाद एक्टर जॉन अब्राहम भी प्रभावित हो गए थे। इस फिल्म में उन्होंने जॉन के साथ काम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कटरीना कैफ - फोटो : social media
कटरीना कैफ भी इस लिस्ट में शामिल हैं। कटरीना को भी फिल्मों एक्शन स्टंट खुद करना पसंद है। कटरीना बेहद फिट हैं और उनकी बॉडी काफी फ्लेक्सिबल है। यही वजह है कि वह किसी भी तरह स्टंट सीन को आसानी से कर लेती हैं। फिल्म 'एक था टाइगर', 'बैंग बैंग', 'फैंटम' जैसी फिल्मों में उन्हें एक्शन सीन्स करते हुए देखा गया था। इन फिल्मों में उन्होंने स्टंट सीन्स खुद ही किए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें