फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस एक्ट्रेस को पति ने कर दिया था कंगाल, शराब की लत ने प्रॉस्टीट्यूट बनने पर किया था मजबूर

Wed, 10 Apr 2019 09:55 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
vimi
60 और 70 के दशक में बॉलीवुड में एक ऐसी हीरोइन की एंट्री हुई जिसकी खूबसूरती और अदाओं का हर कोई दीवाना हो गया। ये हीरोइन थी विम्मी जो बीआर चोपड़ा की खोज थीं। विम्मी बेहद सुंदर थी लेकिन उनकी जिंदगी काफी दर्द भरी रही।
विज्ञापन

2 of 7
vimi
फिल्मों में आने से पहले ही विम्मी शादीशुदा थीं और उनकी पहली फिल्म रही 1967 में आई 'हमराज'। इस फिल्म में उनके साथ सुनील दत्त थे। फिल्म तो हिट रही और उसमें उनकी एक्टिंग को काफी सराहा भी गया। इसके बाद तो विम्मी उस दौर की बड़ी स्टार बन गईं और निर्देशकों, प्रोड्यूसर उनके घर के चक्कर काटने लगे। लेकिन उनका करियर उनके पति की वजह से चल नहीं पाया।
 
विज्ञापन

3 of 7
vimi
एक वेबसाइट के मुताबिक, विम्मी के पति उन्हें काफी प्रताड़ित करते थे। यहां तक कि विम्मी को कौन सी फिल्म करनी चाहिए या नहीं, ये सब विम्मी के पति तय करते। पति की वजह से उनका स्टाडम कम होने लगा। इससे तंग आकर विम्मी अपने पति से अलग हो गईं लेकिन पति की वजह से उनकी जो छवि धूमिल हुई उससे उनके करियर पर काफी असर पड़ा।

4 of 7
vimi
फिल्ममेकर उनसे कतराने लगे और विम्मी को फिल्में मिलना बंद हो गईं, जिससे विम्मी के पास ना तो कोई इमोशनल सपोर्ट बचा और ना ही प्रोफेशनल। काम ना मिलने की वजह से विम्मी के पास आर्थिक तंगी हो गई। लेकिन इससे भी बुरा तो तब हुआ जब विम्मी ने कई प्रोड्यूसरों से आर्थिक मदद मांगी और सभी ने इंकार कर दिया। इसके बाद तो विम्मी की माली हालत और बुरी हो गई।
 
विज्ञापन

5 of 7
vimi
एक वक्त पर जिस हीरोइन के फिल्म में होने से ही फिल्म हिट हो जाती थी, बाद में उस हीरोइन को ही फिल्मों के लाले पड़ गए और जो बची-खुची फिल्में रिलीज हुईं वो भी फ्लॉप हो गईं। विम्मी की निजी जिंदगी भी काफी बुरे दौर से गुजर रही थी। आर्थिक तंगी के कारण विम्मी को अपना बंगला भी छोड़ना पड़ा जिसमें वो रह रहीं थीं।
विज्ञापन

6 of 7
विमी
एक वक्त पर महंगे कपड़े पहनने वाली, महंगी गाड़ियों में घूमने वाली और लाखों रुपए कमाने वाली हीरोइन बाद में ऐसे मुकाम पर पहुंच चुकी थी कि हर कोई हैरान था। विम्मी इस कदर गुमनामी में चली गईं थीं कि कोई उनकी खोज खबर लेने वाला नहीं था। डिप्रेशन, करियर के खत्म होने और माली हालत खराब होने की वजह से विम्मी ने खुद को शराब के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विमी
कहा जाता है कि आर्थिक तंगी की वजह से विम्मी ने खुद को वेश्यावृति के हवाले कर दिया था और इससे उनका बचा करियर भी बर्बाद हो गया। आखिर एक दिन ये हीरोइन इस दुनिया को छोड़कर चली गई। कहा जाता है कि आखिरी दिनों में उनके पास इतने पैसे भी नहीं थे कि उनकी शव यात्रा निकाली जाए और उनकी लाश को एक ठेले पर डालकर ले जाना पड़ा था। उनकी अंतिम यात्रा में बस चार-पांच लोग ही थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें