फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फी लेने के लिए फैन ने नवाजुद्दीन का पकड़ा था कॉलर, अब बताया हाथ में हो गया था फ्रैक्चर

Wed, 10 Apr 2019 08:45 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नवाजुद्दीन
नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) आज भले ही बॉलीवुड में एक बड़े स्टार हों लेकिन उन्होंने ये मुकाम हासिल करने के लिए काफी संघर्ष किया है। जूनियर आर्टिस्ट से लेकर एक बड़ा स्टार होने तक नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने काफी कुछ सहा है। नवाजुद्दीन की फैन फॉलोइंग भी कुछ ऐसी है जो पागलपन की सारी हदें पार करती है।
विज्ञापन

2 of 5
नवाजुद्दीन
हाल ही में एक वीडियो में सामने आया था कि कानपुर में अपनी अपकमिंग फिल्म 'रात अकेली' है की शूटिंग कर रहे नवाज को देख उनका एक फैन उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उनकी गर्दन पकड़ कर अपनी ओर खींचता है। फैंस की इस हरकत से नवाज एक दम से शॉक्ड हो जाते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
नवाजुद्दीन
इस घटना पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि उस दौरान मेरे हाथ में फ्रैक्चर आ गया था। मेरी मांसपेशियां खिंच गई थीं। लेकिन क्या करें उसका अपना तरीका था। उनका अपना प्यार है।

4 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
जब उनसे पूछा गया कि फैंस का ये प्यार कलेक्शन में तब्दील क्यों नहीं हो पाता इस पर उन्होंने कहा- एक दो फिल्में फ्लॉप हो जाने से थोड़ी न कुछ बदल जाता है। बड़े स्टार्स बड़े स्टार्स होते हैं। कई बार बड़े बजट की फिल्म भी फ्लॉप हो जाती है तो कई बार छोटे बजट की फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
 गैंग्स ऑफ वासेपुर, मांझी, बदलापुर, किक, राघव रमन और हरामखोर जैसी फिल्मों में उन्होंने खुद को अपने काम के जरिए साबित किया है। बात करें नवाज की आने वाली फिल्म के बारे में तो वह जल्द ही फिल्म रात अकेली है में काम करते नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन हनी त्रेहान कर रहे हैं। फिल्म में नवाजुद्दीन उत्तर प्रदेश पुलिस के एक अधिकारी की भूमिका में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें