फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्सा: पति की वजह से बर्बाद हुआ था इस अभिनेत्री का करियर, ठेले पर निकली थी अंतिम यात्रा

Wed, 28 Apr 2021 11:37 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
विमी - फोटो : सोशल मीडिया
1967 में रिलीज हुई सुनील दत्त स्टारर 'हमराज' ने बॉलीवुड में एंट्री लेने वाली विमी को रातों-रात स्टार बना दिया। 60 और 70 के दशक में पर्दे पर राज करने वालीं एक्ट्रेस विमी की खूबसूरती का हर कोई दीवाना था। फिल्म की कामयाबी से विमी को करीब 10 फिल्मों में काम करने का मौका मिला। हालांकि, शराब की लत, बढ़ते कर्ज और खराब फैमिली लाइफ ने विमी का करियर बिगाड़ दिया और विमी का अंत बेहद ही दर्दनाक हुआ था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
विमी - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों में आने से पहले ही विमी शादीशुदा थीं, लेकिन इससे उनके फिल्मी करियर पर कोई फर्क नहीं पड़ा। उनके पति का नाम शिव अग्रवाल था, जो कलकत्ता के एक बिजनेसमैन थे। इस शादी से विमी के घरवाले उनसे बेहद नाराज हो गए थे। 
विज्ञापन

3 of 6
विमी - फोटो : सोशल मीडिया
खबरों की मानें तो विमी के पति उनके करियर में बहुत ज्यादा दखल देने लगे थे। उनके सास-ससुर को भी फिल्मों में काम करना पसंद नहीं था। कहा जाता है कि विमी के पति उन्हें काफी प्रताड़ित करते थे। यहां तक कि विमी को कौन सी फिल्म करनी चाहिए या नहीं, ये सब विमी के पति तय करते। पति की वजह से उनका स्टारडम कम होने लगा। आखिर में विमी के पति ने अपने माता-पिता के कहने पर उनको तलाक दे दिया था। 



 

4 of 6
विमी - फोटो : सोशल मीडिया
तलाक के बाद विमी बिल्कुल अकेली रह गई थी। विमी बेहद खूबसूरत थीं, लेकिन उनकी एक्टिंग स्किल ज्यादा अच्छी नहीं थी। फिल्ममेकर उनसे कतराने लगे और विमी को फिल्में मिलना बंद हो गईं, जिससे विमी के पास ना तो कोई इमोशनल सपोर्ट बचा और ना ही प्रोफेशनल। विमी प्रोड्यूसर जॉली के साथ रहने लगीं। जॉली ने उनकी मदद कम की और उनका शोषण ज्यादा किया। 
विज्ञापन

5 of 6
विमी - फोटो : सोशल मीडिया
विमी इस कदर गुमनामी में चली गईं थीं कि कोई उनकी खोज खबर लेने वाला नहीं था। डिप्रेशन, करियर के खत्म होने और माली हालत खराब होने की वजह से विमी ने खुद को शराब के हवाले कर दिया। यह भी कहा जाता है कि आर्थिक तंगी के चलते विमी ने खुद को वेश्यावृति के हवाले कर दिया था और इससे उनका बचा करियर भी बर्बाद हो गया। आखिर में विमी के लीवर ने काम करना छोड़ दिया। 22 अप्रैल 1977 में विमी इस दुनिया को छोड़कर चली गई। उस वक्त उनकी उम्र महज 34 साल की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विमी - फोटो : सोशल मीडिया
विमी के पार्थिव शरीर को अर्थी तक नसीब नहीं हुई। इतने पैसे भी नहीं थे कि उनकी शव यात्रा निकाली जाए और उनके पार्थिव शरीर को एक ठेले पर डालकर ले जाना पड़ा था। उनकी अंतिम यात्रा में बस चार-पांच लोग ही थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें