urvashi
बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'हेट स्टोरी 4' को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। इस फिल्म के ट्रेलर में उनका हॉट अंदाज देखने को मिल रहा है। इसके अलावा फिल्म के गाने 'आशिक बनाया आपने' में भी उर्वशी का बोल्ड और सेक्सी लुक देखने को मिल रहा है। यह गाना हिमेश रेशमिया के सुपरहिट सॉन्ग 'आशिक बनाया आपने' का नया वर्जन है। विशाल पांड्या के निर्देशन में बनी 'हेट स्टोरी 4' में उर्वशी रौतेला के साथ इहाना ढिल्लन और गुलशन ग्रोवर भी नजर आएंगे। फिल्म 9 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।