फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'day Spl: एक सुपरहिट फिल्म के बाद गायब हो गईं सलमान की ये हीरोइन, सालों बाद दिखने लगीं ऐसी

Fri, 23 Feb 2018 03:38 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान और भाग्यश्री
एक्टर सलमान खान की फिल्म 'मैंने प्यार किया' को भला कौन भूल सकता है। आज भी अगर टीवी पर यह फिल्म आ रही होती है तो प्रेम और सुमन की लव स्टोरी हम देखना पसंद करते हैं। यह वह दौर था जब बॉलीवुड में दोस्ती और प्यार वाली फिल्में बननीं शुरू हुई। इसी वक्त एक हीरोइन इंडस्ट्री में कदम रखती हैं और अपनी मुस्कान से सबको दीवाना बना देती ही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
जी हां,  हम बात कर रहे हैं 'मैंने प्यार किया' में सलमान की हीरोइन बनीं भाग्यश्री की। 23 फरवरी 1969 को जन्मीं भाग्यश्री आज 48 साल की हो गईं हैं। फिल्म 'मैंने प्यार किया' से भाग्यश्री रातों-रात स्टार बन गईं थीं। हर तरफ उन्हीं की एक्टिंग और मासूमियत के चर्चे थे। 
विज्ञापन

3 of 5
इस फिल्म के लिए भाग्यश्री को बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था लेकिन अपने करियर की शुरुआत में ही भाग्यश्री ने वह कर दिखाया जिससे हर एक्ट्रेस बचती हैं। करियर के शुरुआत में ही उन्होंने एक्टर और प्रोड्यूसर हिमालय दासानी से शादी कर ली।

4 of 5
a
शादी के बाद भाग्यश्री ने कुछ ही फिल्में कीं वह भी अपने पति के साथ ही। जिसके चलते उनका करियर आगे नहीं बढ़ पाया। हिमालय और भाग्यश्री के दो बच्चे हैं। 23 साल का बेटा अभिमन्यु और 21 साल की बेटी अवंतिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भाग्यश्री ने हिंदी फिल्मों के अलावा भोजपुरी, मराठी और तेलगु फिल्मों में भी एक्टिंग की है लेकिन उन्हें वह स्टारडम फिर कभी नहीं मिल सकी जो उन्होंने 'मैंने प्यार किया' से हासिल की थी। फिलहाल भाग्यश्री अपने फिटनेस को लेकर काफी सजग हैं और उस पर लगातार वर्कआउट करती रहती हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें