फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस अभिनेत्री के साथ विदेश में छुट्टियां मना रहे थे केएल राहुल, एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट

Fri, 03 Jan 2020 12:34 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
केएल राहुल, अथिया शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक के साथ हाल ही में सगाई कर ली। हार्दिक और नताशा स्टेनकोविक एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। जहां हार्दिक और नताशा ने अपने रिश्ते को नया नाम दिया है वहीं क्रिकेट और बॉलीवुड का एक और जोड़ा है जो इन दिनों खूब सुर्खियों में है।

विज्ञापन

2 of 5
केएल राहुल, अथिया शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और केएल राहुल अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं। एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने नाम लिए बगैर माना कि उनकी बेटी की पसंद से वो खुश हैं। अभी तक अथिया और केएल राहुल ने आधिकारिक रूप से अपने रिश्ते पर बात नहीं की है लेकिन दोनों कई बार सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते रहते हैं। साथ ही सार्वजनिक जगहों पर साथ नजर आते रहे हैं। जिसके बाद से दोनों के रिश्ते पर और चर्चाएं होने लगीं। इन सबके बीच दोनों नए साल पर एक साथ छुट्टियां मनाने विदेश गए। बीती रात दोनों मुंबई लौट आए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
केएल राहुल, अथिया शेट्टी - फोटो : अमर उजाला
अथिया और केएल राहुल नए साल का जश्न मनाने थाईलैंड गए थे। जहां दोनों के दोस्त आकांक्षा रंजन कपूर, अनुष्का रंजन, अभिनेता आदित्य सील और उस्माह सिद्दीकी भी थे। सामने आई एक तस्वीर में सभी एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। 

4 of 5
केएल राहुल, अथिया शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
अथिया और केएल राहुल मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। अथिया जहां आगे चल रही थीं वहीं केएल राहुल उनके पीछे थे। लुक्स की बात करें तो दोनों ने नेवी ब्लू और व्हाइट कलर की कैजुअल ड्रेस पहनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अथिया शेट्टी और सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
सुनील शेट्टी अपने दोनों बच्चों की लव लाइफ के बारे में क्या सोचते हैं उन्होंने इस पर बात की। बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा कि  'समय बदल गया है। मुझे बच्चों की पसंद पता है। मुझे अहान की गर्लफ्रेंड पसंद है और मुझे उससे भी प्यार है जिसे अथिया देख रही है। मुझे इसमें कोई समस्या नहीं है, माना (सुनील शेट्टी की पत्नी) को भी कोई समस्या नहीं है और वो खुश हैं।'
 

विशेष: साल 2020 का ये है फेस्टिवल धमाका, देखिए त्योहारों पर रिलीज हो रही फिल्मों का पूरा कैलेंडर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें