फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urfi Javed: उर्फी जावेद ने शेयर किया नया वीडियो, यूजर्स बोले- इसको कपड़े दान करो...

Wed, 08 Dec 2021 05:08 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम
इंटरनेट सेंसेशन, बिग बॉस फेम एक्ट्रेस उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। हालांकि, यह भी सच है कि वह अपने सभी इंस्टाग्राम पोस्ट पर ट्रोल होती हैं। यूजर्स कई बार उनको छोटे कपड़े नहीं पहने की सलाह दे चुके हैं। उर्फी जावेद की बोल्ड तस्वीरों पर ट्रोल करते हुए यूजर्स अक्सर उनसे पूछते हैं कि उनको शर्म नहीं आती क्या? लेकिन इसके बाद भी उर्फी जावेद यूजर्स को अपनी हॉटनेस दिखाने से पीछे नहीं हटती हैं।  

 
विज्ञापन

2 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम
अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक डीआईवाई वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह बता रही हैं कि स्टॉकिंग्स से टॉप कैसे बनाया जाता है। उर्फी ने त्वचा की कलर का मोजा लिया और उसे कैंची से काटकर टॉप बनाया फिर उसे पहना एवं कैमरे के सामने पोज दिया। उर्फी के इस वीडियो को अब तक 1 लाख 93 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और इस पर जमकर टिप्पणियां आ रही हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम
यूजर्स ने लिखा- इनको कपड़े दान कर दो
उर्फी जावेद के इस वीडियो पर फैंस ने जमकर प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि इनको कपड़े दान कर दो। 

4 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम
एक अन्य यूजर ने लिखा कि अगर स्टॉकिंग टॉप एक चीज बन जाए तो हमें आश्चर्य नहीं होगा। एक अन्य यूजर ने इस वीडियो के नीचे कमेंट करते हुए लिखा- इतनी गरीबी! एक अन्य यूजर ने उर्फी जावेद को कंगाल बताया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम
उर्फी जावेद ने इससे पहले मंगलवार को रेड ड्रेस में एक खूबसूरत तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। जिस पर उनके फैंस ने जमकर प्यार बरसाया था। हाल ही में उन्होंने पारस कलनावत के साथ अपने रिलेशनशिप को बचपन की भूल बताया था। उनका कहना था कि वह एक महीने के भीतर ही पारस के साथ रिश्ता तोड़ना चाहती थी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें