तेलुगू सिनेमा से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर बॉलीवुड में छा जाने वाली तापसी पन्नू ने स्वरूप आरएसजी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल’ के जरिए तेलुगू जगत में वापसी की है। तापसी ने 28 फरवरी (सोमवार) को फिल्म रिलीज होने की तारीख का ऐलान किया। 1 अप्रैल, 2022 को रिलीज होने जा रही फिल्म के पोस्टर में तापसी भागती नजर आ रही हैं।