पिछले दिनों नागरिकता कानून (CAB) का देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध किया जा रहा है। तो वहीं जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में भी इस कानून का जमकर विरोध किया जा रहा है। इस विरोध प्रदर्शन में हुई हिंसा में डेढ़ दर्जन से भी ज्यादा छात्र घायल हो गए। कई छात्रों को हिरासत में भी लिया गया है। इन छात्रों के समर्थन में अब बॉलीवुड भी आ गया है। बेबाकी से अपनी बात रखने वाली अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी अब इन छात्रों के समर्थन में खुलकर सामने आ गई हैं।