विलायत जाफरी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लाइट एंड साउंड शो के जनक
विलायत जाफरी को उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से अकादमी रत्न सम्मान से नवाजा जा चुका है। इसके अलावा उन्हें उर्दू अकादमी दिल्ली अवॉर्ड, कबीर अवॉर्ड, उर्दू अकादमी उत्तर प्रदेश अवॉर्ड, यूपी रत्न अवॉर्ड, यूरोप का टीवी अवॉर्ड समेत कई पुरस्कार मिल चुके हैं। कहानियों और नाटकों की उनकी नौ किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं। उन्होंने लाइट और साउंड के माध्यम से कई अभूतपूर्व प्रस्तुतियां दीं जिनमें लखनऊ रेजीडेंसी प्रांगण में आजादी की पहली लड़ाई 1857 पर हुई प्रस्तुति सबसे बेजोड़ मानी जाती है। इसके अलावा बहादुर शाह जफर, शाहजहां, मिर्जा गालिब, बढ़ते कदम जैसी प्रस्तुतियां भी उन्होंने दीं।