अभिनेत्री सनी लियोनी आज बॉलीवुड का जाना-पहचाना नाम हैं। 13 मई को सनी लियोनी अपना जन्मदिन मनाती हैं। उनके बॉलीवुड में आने की कहानी तो कई लोग जानते हैं लेकिन स्कूल की सबसे शर्मीली लड़की करनजीत कौर एडल्ट की दुनिया में कैसे आई और फिर ऐसी छाई कि हर तरफ उसी के चर्चे हो गए। हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आए सनी की जिंदगी में बदलाव, कब उन्होंने देखी पहली एडल्ट फिल्म? दरअसल करनजीत कौर के बदलने का दौर तब आया जब वो 19 साल की थीं। सनी लियोनी इस समय करनजीत हुआ करती थीं। पंजाबी मूल की ये लड़की कनाडा में पढ़ाई कर रही थी।
विज्ञापन
2 of 5
sunny leone
सनी ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि स्कूल में वो बेहद शर्मीली होती थीं। जवां उम्र में मन में एडल्ट फिल्म देखने की हसरत हुई तो सनी एक फिल्म की डीवीडी खरीद लाईं। सनी जब फिल्म देखने को कमरे में बैठीं तो उन्हें लगा कि जैसे कोई देख रहा है। दरअसल ये सनी का डर था, आखिर उन्होंने डीवीडी को उठाकर एक तरफ रख दिया। कुछ साल बाद घर पर कोई नहीं था तो सनी ने दोस्तों संग एडल्ट मूवी देखी। एक इंटरव्यू में सनी ने कहा था कि जवान दोस्तों के साथ एडल्ट फिल्म देखना और बिना कपड़ों के घर में घूमना एक अलग ही एहसास था। अभी भी सनी लियोनी ने एडल्ट फिल्मों में काम करने जेसी कोई बात नहीं सोची थी। इन दिनों उन्हें एक नया काम मिला।
विज्ञापन
3 of 5
sunny leone
सनी लियोनी ने कुछ कमाई के इरादे से बेकरी और फिर टैक्स और रिटायरमेंट कंपनी में नौकरी कर ली। सनी ने भले ही एक बेहद आम सी जॉब अपने लिए ढूंढी थी लेकिन तकदीर ने तो उनके लिए कुछ और ही बड़ा था। सनी का परिवार कनाडा से अमेरिका आ गया। सनी को इसी दौर में कुछ मॉडलिंग के असाइनमेंट मिले। उनके काम और फिगर को देख एडल्ट फिल्मों के एक एजेंट की नजर उन पर ठहर गई। एडल्ट फिल्मों का ये एजेंट सनी के पास ऑफर लेकर पहुंचा लेकिन सनी परिवार की मर्जी के बिना कुछ नहीं करना चाहती थीं। सनी लियोनी माली तौर पर इन दिनों बहुत मजबूत नहीं थीं। उन्होंने एडल्ट फिल्मों में काम करने का ऑफर स्वीकार कर लिया।
4 of 5
sunny leone
सनी ने अपने परिवार से इजाजत भी ली। उनके साथ काम कर चुके एक पूर्व संपादक ने उनके नाम के साथ लियोनी जोड़ दिया। यहीं से सफर शुरू हुआ एडल्ट स्टार सनी लियोनी का, लेकिन ये सब इतना आसान नहीं था, अलग-अलग लोगों के साथ सोना सनी को बड़ा अजीब लगता था। सनी लियोनी ने कुछ ज्यादा पैसा कमा लेने की गरज से एडल्ट फिल्मों का ऑफर कुबूला था। उनको जब अलग-अलग लोगों के साथ सेक्स करने के ऑफर मिलते तो उन्हें बड़ी मुश्किल होती। सनी का कहना है कि उन्होंने वही किया जो उनके दिल ने कहा। सनी का कहना है कि शुरू में भले ही परिवार को अजीब लगा लेकिन बाद में उन्होंने इसको स्वीकार लिया।
सनी लियोनी हमेशा कहती हैं कि उन्हें किसी फैसले को लेकर कोई अफसोस नहीं है। सनी की दुनिया में बड़ा बदलाव आया 2012 में जब उनकी मुलाकात हुई पूजा भट्ट से। पूजा भट्ट को फिल्म के लिए एक नए चेहरे की तलाश थी और उनकी भा गईं सनी लियोनी। सनी ने पूजा का ऑफर खुशी से स्वीकार कर लिया। एडल्ट फिल्मों को बाय-बाय कर सनी बॉलीवुड में आ गईं। फिल्मी गलियारों में इस बात को लेकर खूब चर्चा हुई कि आखिर एडल्ट स्टार फिल्मों में कैसी आ सकती है। सनी लियोनी तमाम विरोधों और चुभते हुए सवालों के बीच बॉलीवुड में जमी रहीं। दशकों से बॉलीवुड में जमी कई दूसरी विदेशी हीरोइनों के मुकाबले सनी अच्छी हिन्दी भी बोलने लगी हैं।