फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top 10 Food Films: ‘तरला’ से पहले इन 10 फिल्मों में दिखी प्रेम की खुशबू, राजेश खन्ना की फिल्म से जुड़ा सिलसिला

Sat, 08 Jul 2023 08:41 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 11
खाने पर बनी फिल्में - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘तरला’ खाने पर बनी एक  फिल्म है जिसमें हुमा कुरैशी ने शेफ तरला दलाल का किरदार निभाया है। तरला दलाल भारत की पहली महिला शेफ थी, जिन्हे पाक कला के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। यह एक ऐसी फिल्म है, जिसे देखने के बाद दिग्गज फिल्मकार ऋषिकेश मुखर्जी के शैली की फिल्मों की याद आ जाती है। खासकर फिल्म 'बावर्ची' की। आइए जानते हैं उन टॉप 10 फिल्मों के बारे में जिसमे खाने की खुशबू का अहसास होता है।    
Chandu Champion: 'चंदू चैंपियन' से आधिकारिक तौर पर जुड़ीं श्रद्धा कपूर! कार्तिक आर्यन संग फरमाएंगी रोमांस
विज्ञापन

2 of 11
सूप - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सूप (निर्माणाधीन)

फिल्म 'सूप' की कहानी तो वैसे मर्डर मिस्ट्री आधारित है, लेकिन इस सीरीज में खाने की भी खुशबू है। मनोज बाजपेयी और  कोंकणा सेन अभिनीत इस फिल्म में कोंकणा सेन  ने स्वाती शेट्टी का किरदार निभाया है। स्वाति शेट्टी के  अंदर  टैलेंट के नाम पर कुछ भी नहीं है, लेकिन वह  अपना रेस्टोरेंट  खोलना चाहती है जिसके  लिए वो एक मास्टर प्लान बनाती है। मनोज बाजपेयी ने इसमें दोहरी भूमिका निभाई है। यह फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी  

विज्ञापन

3 of 11
शर्मा जी नमकीन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शर्मा जी नमकीन ( 31 मार्च 2022)

दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर ने अपनी आखिरी फिल्म 'शर्माजी नमकीन' में एक ऐसे व्यक्ति शर्मा जी की भूमिका निभाई थी, जिसे कंपनी से सेवानिवृत होने के बाद घर में खाली बैठना पसंद नहीं है। टाइमपास के लिए  शर्मा जी  किट्टी पार्टी में खाना बनाने का काम शुरू कर देते हैं। शर्मा जी के हाथ का बना खाना सभी को बहुत पसंद आता है। खाना बनाने का काम शर्मा जी अपने बच्चों से  छुपाकर रखते हैं, लेकिन एक दिन उनकी पोल खुल जाती है।

4 of 11
शेफ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शेफ (6 अक्टूबर 2017)

फिल्म 'शेफ' की कहानी एक पिता और बेटे के इर्द-गिर्द घूमती है। जिसमें पिता अपनी जॉब की वजह से बेटे और परिवार की तरफ ध्यान नहीं दे पाता है। जिसकी वजह से दोनों के रिश्तों में कड़वाहट आने लगती है। लेकिन इसके बाद वो अपनी नौकरी को छोड़कर परिवार के पास वापस आ जाता है और अपना खुद का फूड ट्रक बिजनेस खोलता है। इस फिल्म में सैफ अली खान ने शेफ की भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन

5 of 11
दावत-ए-इश्क - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दावत-ए-इश्क (19 सितंबर 2014)

फिल्म 'दावत-ए-इश्क' के ऐसे लड़के तारिक की कहनी है, जो अपने हाथ के बने  कबाब और बिरयानी के साथ किसी का भी दिल जीत लेता है। हैदराबाद की रहने वाली तेज गुलरेज का प्यार से विश्वास प्यार से उठ चुका है, क्योंकि उसका पाला दहेज के लालची एक शख्स से पड़ गया था। लेकिन जब वह तारिक के हाथ के बने कबाब और बिरयानी का स्वाद लेती है तो उसे भी इश्क की दावत में  मिठास का अनुभव होता है।इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर ने तारीक और  परिणीति चोपड़ा ने तेज गुलरेज की भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन

6 of 11
लंच बॉक्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लंच बॉक्स (20 सितंबर 2013 )

खाने की खुशबू और मिठास इरफान खान की फिल्म 'लंच बॉक्स' में भी दिखी। इस फिल्म  के जरिए फिल्म में बहुत खूबसूरत और प्यारी सी लव स्टोरी को पेश किया गया था। इला एक विवाहित महिला है जो अपनी शादी को स्पाइस-अप करना चाहती है। वह अपने पति को लंच बॉक्स में नोट्स डालकर डब्बावालों के माध्यम से भेजती है। मिक्स-अप के कारण लंच बॉक्स अकाउंटेंट साजन फर्नांडीस के पास चला जाता है। लंच बॉक्स के माध्यम से दोनों के बीच प्यार भरे  संदेशों का सिलसिला शुरू हो जाता है और दोनों करीब आ जाते हैं। फिल्म में इरा की भूमिका निम्रत कौर और अकाउंटेंट साजन फर्नांडीस की भूमिका इरफान खान ने निभाई थी।

विज्ञापन

7 of 11
लव चिकन ते खुराना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लव चिकन ते खुराना (2 नवंबर 2012)

पंजाब के एक छोटे से कस्बे में रहने वाले ओमी के दादा जी का ढाबा पूरे पंजाब में मशहूर है। इस ढाबे में दूरदराज के इलाकों से लोग चिकन खाने आते है। अचानक एक दिन दादा जी की याददाश्त खो जाती है। दादा जी  के अलावा चिकन खुराना की रेसिपी के बारे में कोई नहीं जानता और  ढाबा बंद हो गया। ओमी जब  लंदन से लौटता है तो दादा जी का  ढाबा फिर शुरू करता है, लेकिन चिकन खुराना की रेसिपी उसके पास नहीं है। ओमी के सामने सबसे बड़ा चैलेंज चिकन खुराना की रेसिपी को तलाशना है। इस फिल्म में ओमी का किरदार कुणाल कपूर ने निभाया था। अभिनेत्री हुमा कुरैशी इस फिल्म में एक खास किरदार में नजर आई थी।

8 of 11
स्टेनली का डब्बा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

स्टेनली का डब्बा (13 मई 2011) 

फिल्म 'स्टेनली का डब्बा'  एक ऐसे बच्चे स्टेनली की कहानी है, जो अपने स्कूल कभी भी टिफिन बॉक्स नहीं लेकर इस लिए नहीं आता है। क्योंकि स्कूल के  खडूस प्रिंसिपल को अपने स्टूडेंट्स् के टिफिन बॉक्स खाने की गंदी आदत है। स्टेनली  जब स्कूल में टिफिन नहीं लाता है, तो प्रिंसिपल उससे खार खाने लगता है। अमोल गुप्ते के निर्देशन में बनी इस फिल्म दिव्या दत्ता, पार्थ गुप्ते, दिव्या जगदाले, राज जुत्शी की मुख्य भूमिकाएं थी। इस फिल्म को कई इंटरनेशनल अवार्ड भी मिल चुके हैं।

9 of 11
चीनी कम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

चीनी कम (25 मई 2007)

हिंदी सिनेमा के मेगा स्टार अमिताभ बच्चन की फिल्म 'चीनी कम' की अनोखी प्रेम कहानी भी खाने से जुड़ी हुई है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने 64 साल के शेफ का किरदार निभाया था। फिल्म में शेफ बने अमिताभ बच्चन को खुद से 30 साल छोटी तब्बू से प्यार हो जाता है। उनके बीच प्यार पनपने की वजह हैदराबादी पुलाव है, जो अमिताभ बहुत अच्छा बनाते हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन के इसी खूबी से तब्बू उनकी फैन बन जाती है।

 

10 of 11
हीरो नंबर वन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हीरो नंबर वन (21 फरवरी 1997 )

फिल्म 'हीरो नंबर वन' की कहानी राजेश खन्ना की कल्ट फिल्म 'बावर्ची' से मिलती जुलती है। इस फिल्म में गोविंदा, करिश्मा कपूर के घर  में बावर्ची बनकर आते हैं। फिल्म में करिश्मा कपूर के मामा-मामियों को सीधे रास्ते पर लाकर गोविंदा, करिश्मा कपूर से शादी कर उन्हें अपने घर ले जाते हैं। इस फिल्म में किचन में काम करते वक्त करिश्मा और गोविंदा की प्यारी सी खट्टी-मीठी प्रेम कहानी को दिखाया गया है।

विज्ञापन

11 of 11
बावर्ची - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बावर्ची (7 जुलाई 1972 )

फिल्म ‘बावर्ची’ में  अभिनेता राजेश खन्ना को एक ही छत के नीचे रहने वाले एक संयुक्त परिवार के लिए काम करने वाले बावर्ची  के रूप में दिखाया गया था।  राजेश खन्ना का किरदार बड़ा ही उम्दा था और खाना बनाना उनकी खूबी थी। वह एक छत के नीचे रहने वाले इस परिवार को उनका किरदार जोड़कर रखता है। ऋषिकेश मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह फिल्म अपने जमाने की कल्ट फिल्म मानी जाती है। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन और जया भादुड़ी का प्रेम प्रसंग भी अपने उनवान पर था।
RC 16: 'आरसी 16' के मेकर्स ने इस संगीत निर्देशक से मिलाया हाथ? राम चरण की फिल्म को लेकर आया बड़ा अपडेट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें