सोनाली कुलकर्णी
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में, अभिनेत्री सोनाली का एक इंटरव्यू यूजर्स के बीच काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह लड़कियों पर टिप्पणी करते नजर आ रही हैं। इस इंटरव्यू में सोनाली कहती हैं कि लड़कियां बगैर कुछ किए पैसे वाले लड़कों के साथ सेटल होना चाहती हैं। इस वायरल वीडियो में सोनाली कहती हैं, ‘हमारे समाज में बहुत सारी लड़कियां काफी आलसी हैं। उनको ऐसा बॉयफ्रेंड ऐसा पति चाहिए, जिसके पास अच्छी नौकरी हो, जिसके पास अपना घर हो, जिसको यह पता हो कि उसे इन्क्रिमेंट्स मिलने वाले हों। आपको बता दूं कि उस लड़की में इतनी हिम्मत नहीं है कि वह कह पाए कि मैं क्या करूंगी, जब तुम मुझसे शादी करोगे।’
I don't know who she is but hats off to her courage to speak the unspoken unpalatable truth! 👏#Equality pic.twitter.com/vB2zwZerul
— Amit Srivastava 🕉️ (@AmiSri)
March 15, 2023