फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonali bendre: सोनाली बेंद्रे ने पोस्ट की दिल को छू लेने वाली वीडियो, लिखा- ‘इन पलों के लिए ग्रेटफुल हूं’

Wed, 08 Jan 2025 08:45 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने अपनी जिंदगी के खूबसूरत पलों को समेटते हुए एक वीडियो फैंस के साथ साझा किया है। सोनाली इस वीडियो में हर पल को जी रही हैं। ऐसा करने के पीछे उनके पास एक ठोस वजह है। जानिए क्या है वो वजह? 
 
विज्ञापन
1 of 5
सोनाली बेंद्रे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सोनाली बेंद्रे ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो उन्होंने कई खूबसूरत यादों को समेटा हुआ है। वीडियो में वह फैमिली, फ्रेंड्स के साथ नजर आ रही हैं। एक खास मौके की तस्वीरें भी इस वीडियो में शामिल हैं। साथ ही इस वीडियो के साथ एक खास मैसेज भी एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने लिखा है।

विज्ञापन

2 of 5
सोनाली बेंद्रे - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsonalibendre

नए साल पर डबल सेलिब्रेशन 
सोनाली बेंद्रे ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह नए साल के जश्न को परिवार के साथ मनाती दिखीं। साथ ही नए साल पर यानी 1 जनवरी को उनका जन्मदिन भी था, तो यह सेलिब्रेशन डबल हो गया। वीडियो में अपनी फैमिली, फ्रेंड्स के साथ सोनाली बेंद्रे बर्थ डे का केक काट रही हैं।


 

 
विज्ञापन

3 of 5
सोनाली बेंद्रे - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar

कैप्शन में लिखा खास मैसेज 
सोनाली बेंद्रे ने अपने जन्मदिन और नए साल के सेलिब्रेशन के इस वीडियो के साथ एक कैप्शन भी लिखा है। इसमें वह लिखती हैं- नए साल की नई शुरुआत, प्यार-हंसी और कई सारे केक के साथ। मैं इन पलों के लिए ग्रेटफुल हूं।’ आखिर में सोनाली नए साल का स्वागत करती हैं और लिखती हैं- ‘लेट्स गो 2025।’

 

4 of 5
सोनाली बेंद्रे ने जीती कैंसर से जंग - फोटो : सोशल मीडिया

कैंसर के बाद बदल गई जिंदगी 
सोनाली बेंद्रे अकसर ही अपने इंटरव्यू में कहती हैं कि जिंदगी के हर पल को जीना चाहिए। वह ऐसा इसलिए कहती हैं कि उन्होंने कैंसर से एक लंबी लड़ाई लड़ी है। साल 2018 में सोनाली को कैंसर हो गया था। इसके बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह से पलट गई लेकिन सोनाली बेंद्रे ने हार नहीं मानी। वह साल 2021 में कैंसर से मुक्त हो गईं। इस तरह सोनाली ने साबित कर दिया कि वह एक रियल लाइफ फाइटर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनाली बेंद्रे - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsonalibendre
एक्टिंग में भी हुईं एक्टिव 
कैंसर की बीमारी से मुक्त होने के बाद सोनाली बेंद्रे ने फिर से एक्टिंग की दुनिया में भी वापसी की। वह साल 2022 में एक वेब सीरीज ‘ब्रोकन न्यूज’ में नजर आईं। आगे भी सोनाली बेंद्रे ने अलग तरह की फिल्में, वेब सीरीज करने की इच्छा जताई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें