फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस अंडरवर्ल्ड डॉन के प्यार में पागल थी ये हीरोइन, एक हादसे ने उजाड़ दी दुनिया, जानें आज कहां है?

Tue, 18 May 2021 12:56 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
हाजी मस्तान और सोना
एक वक्त था जब मुंबई में अंडरवर्ल्ड का राज चलता था। डॉन के जाल में ना सिर्फ आम जनता बल्कि बॉलीवुड भी बुरी तरह से फंस गया था। कई बड़े अभिनेताओं और अभिनेत्रियों का अंडरवर्ल्ड के लोगों के साथ उठना बैठना होता था। अंडरवर्ल्ड के कई डॉन का दिल बॉलीवुड की अभिनेत्रियों पर भी आया और कुछ ने तो इन हसीनाओं के साथ शादी भी रचाई। लेकिन हैरानी बात ये थी कि जिस भी अभिनेत्री का नाम किसी डॉन के साथ जुड़ा उसका फिल्मी करियर आगे नहीं बढ़ सका। आज हम अभिनेत्री सोना और अंडरवर्ल्ड डॉन हाजी मस्तान के बारे में बात करने जा रहे हैं। एक्ट्रेस सोना को अभिनेत्री मधुबाला की हमशक्ल कहा जाता था। खास बात ये थी कि अंडरवर्ल्ड डॉन हाजी मस्तान का दिल पहले मधुबाला के लिए धड़कता था और वो उनसे शादी भी करना चाहता था। लेकिन जब तक वो अपने प्यार का इजहार कर पाते, उससे पहले ही मधुबाला ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इसके बाद मस्तान की जिंदगी में सोना की एंट्री कैसे हुई और इन दोनों से जुड़ी खास बातें हम आपको आज बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 7
मधुबाला और सोना
कहा जाता है कि हाजी मस्तान मधुबाला की खूबसूरती पर मरता था। वो उनका इस कदर दीवाना था कि बस अपना बनाना चाहता था। हाजी मस्तान मधुबाला से अपने प्यार का इजहार करना चाहते थे लेकिन फिर उनकी मौत हो गई। मधुबाला की मौत से जहां हाजी मस्तान को धक्का लगा तो वहीं उनकी मौत से उनकी हमशक्ल की किस्मत ही खुल गई थी।
विज्ञापन

3 of 7
हाजी सुल्तान, दिलीप कुमार और सोना
ये थीं अभिनेत्री सोना जो हूबहू मधुबाला जैसी दिखतीं थीं। सोना की जब फिल्मों में एंट्री हुई तो एक पल को लोगों को लगा जैसे मधुबाला वापस आ गईं। दोनों के चेहरे-मोहरे से लेकर हंसी और लहजे में इतनी समानता देख फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी गच्चा खा गए थे। सिर्फ यही नहीं दिलीप कुमार भी हैरत में थे कि किसी की शक्ल इतना कैसे किसी से मिल सकती है।

4 of 7
हाजी सुल्तान, सोना
सोना और मधुबाला के बीच समानता की खबरें जोर पकड़ रहीं थीं। इसी बीच हाजी मस्तान को भी सोना के बारे में पता चला। सोना को देखते ही हाजी मस्तान की आंखों के सामने मधुबाला का चेहरा घूमने लगा। हाजी मस्तान ने सोना को पहली बार अपने प्रोडक्शन की एक फिल्म में देखा था और उसी वक्त उन्होंने उनसे शादी करने का फैसला कर लिया। 
विज्ञापन

5 of 7
हाजी सुल्तान, सोना
इसके बाद हाजी मस्तान सीधा शादी का प्रस्ताव लेकर सोना के घर पहुंच गए। मस्तान ने सोना की मां से शादी की बात की और सोना ने हाजी मस्तान के शादी के प्रपोजल को स्वीकार कर लिया। 
विज्ञापन

6 of 7
अभिनेत्री सोना
सोना का असली नाम शाहजहां बेगम था। उन्होंने साल 1986 में आई फिल्म आदमखोर के अलावा बीवी किराये की और कुछ अन्य फिल्में की थीं। हालांकि, उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा नहीं चली थीं। साल 1994 में हाजी मस्तान की मौत के बाद सोना की पूरी जिंदगी बदल गई। अभिनेत्री की ऐसी बदहाली शुरू हुई कि उन्हें दो वक्त की रोटी के भी लाले पड़ गए। एक तरफ सोना अपनी कमाई का जरिया तलाश रहीं थीं तो वहीं दूसरी ओर हाजी मस्तान का परिवार उनका दुश्मन बन गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अभिनेत्री सोना
दरअसल, हाजी मस्तान की पूरी सम्पत्ति सोना के पास थी और इस वजह से उनका पूरा परिवार अभिनेत्री का दुश्मन बन बैठा। अपनी जान बचाने के लिए सोना ने मस्तान की पूरी सम्पत्ति उनके परिवार को सौंप दी और खुद मुश्किल भरी जिंदगी गुजारने को मजबूर हो गईं। कहा जाता है कि आज भी सोना मुंबई में ही रहती हैं लेकिन किसी को भी उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें